Health Care: ऐसे तो बहुत सी डाइट लोग फॉलो करते हैं। आपने अब तक कीटो डाइट, वेगन डाइट जैसे शब्द सुने होंगे। लेकिन क्या आपने कभी जैन डाइट के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज जानेंगे इसके बारे में। आमतौर पर कई डाइट में आप सलाद, दही, दूध आदि पोषक चीज़ों का सेवन करते हैं, लेकिन जैन डाइट इन सबसे काफी अलग होती है और ये आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
इस डाइट को बच्चे, बुज़ुर्ग सभी ट्राई कर सकते हैं और खुद को स्लिम-फिट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं विन्रम सागर से कि जैन डाइट क्या होती है। साथ ही इसका सेवन कैसे किया जा सकता है।
क्या होती है जैन डाइट?
विनम्र सागर के अनुसार, जैन डाइट में आयंबिल (Ayambil) का मतलब होता है पूरे दिन में केवल एक बार भोजन करना, वह भी सादा और उबला हुआ। इस डाइट में दूध, दही, घी, तेल, चीनी, और सभी फैंसी चीजों से दूरी बनानी होती है। इसमें सिर्फ साधा और सरल खाना खाना होता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी हैं मीठा खाने के शौकीन? एक्सपर्ट से जानें 14 दिन के लिए शक्कर छोड़ने के फायदे
विनम्र सागर का मानना है कि यह डाइट लोगों के लिए थोड़ी मुश्किल तो हो सकती है, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इस डाइट को कोई भी व्यक्ति फॉलो कर सकता है। यह डाइट जैन धर्म के अनुयायी अपनी दिनचर्या में अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि इस डाइट को अपनाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं, जिन्हें जानकर आप भी इसे आजमाना चाहेंगे।
जैन डाइट के फायदे
- घी का सेवन बंद- घी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसके बिना भोजन करने से दिल की धमनियां साफ रहती हैं और हृदय स्वस्थ रहता है।
- तेल का उपयोग न करना- तेल कैलोरी से भरपूर होता है। बिना तेल का भोजन पाचन तंत्र को हल्का और सक्रिय बनाए रखता है।
- नमक से दूरी- नमक अधिक मात्रा में लेने से किडनी की समस्याएं और जल प्रतिधारण हो सकता है। जैन डाइट में नमक नहीं होता, जिससे सोडियम का स्तर नियंत्रित रहता है।
- चीनी का त्याग- चीनी का सेवन न करने से रक्त में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है और ऊर्जा स्थिर बनी रहती है।
- डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज- दूध, दही जैसी चीज़ों से कई लोगों को एलर्जी होती है। इनसे दूरी बनाने पर पेट की सूजन, त्वचा संबंधी समस्याएं और एलर्जी में राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: फिल्म सैयारा में दिखी खौफनाक हकीकत, एक्ट्रेस को हुआ अल्जाइमर- जानिए इसके लक्षण
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
6 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
7 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
7 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
11 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
12 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
12 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
15 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines