Health Benefits: चाय भारत के बहुत से लोगों की पसंद है। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की थकान तक, चाय को एक ऊर्जा देने वाला पेय माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर चाय को गलत समय पर पिया जाए तो यह आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है? ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि चाय कभी भी पी जा सकती है लेकिन ऐसा करना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को न्योता दे सकता है। गलत समय पर चाय पीना आपकी पाचन क्रिया को बिगाड़ सकता है, नींद पर असर डाल सकता है और आयरन के अवशोषण में रुकावट भी डाल सकता है। तो आइए जानते हैं कि चाय का सेवन किस समय नहीं करना चाहिए।
खाली पेट चाय पीना
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें सुबह उठते ही बेड-टी की आदत होती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जिन्हें खाली पेट चाय पीने की आदत है, तो यह आदत आपके पेट के लिए हानिकारक हो सकती है। खाली पेट चाय पीने से गैस, एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खाने से पहले चाय पीना
ऐसे कई लोग हैं जो खाना खाने से पहले चाय का सेवन करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपकी भूख को कम कर सकती है और पाचन क्रिया पर असर डालती है। चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन आपके शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकते हैं।
खाने के तुरंत बाद चाय पीना
Image Source Freepik
खाने के बाद तुरंत चाय पीने से भोजन में मौजूद आयरन और अन्य जरूरी खनिजों का शरीर में अवशोषण कम हो जाता है। खासकर शाकाहारी लोगों के लिए यह और भी नुकसानदायक है, क्योंकि उनके भोजन में आयरन की मात्रा सीमित होती है।
सोने से पहले चाय पीना
अगर आप रात को सोने से पहले चाय पीते हैं, तो यह आपकी नींद में बाधा उत्पन्न कर सकती है। चाय में कैफीन होता है जो दिमाग को सतर्क बनाए रखता है। इससे अनिद्रा, बेचैनी और नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। अच्छी नींद के लिए सोने से कम से कम 2 घंटे पहले चाय पीना बंद कर दें।
बार-बार चाय पीना
बहुत से लोग हैं जो थोड़ी-थोड़ी देर में चाय का सेवन करते हैं। अधिक चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है जो आयरन के अवशोषण को रोकता है। साथ ही बार-बार चाय पीने से निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- घर की रसोई में छुपा है बेली फैट का इलाज, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
12 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
17 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
20 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
23 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines