How to Make Green Chili Tea: हरी मिर्च एक हर्ब है जोकि स्वाद में तीखा होता है। इसको किसी भी खाने के स्वाद को तीखा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मिर्च की मदद से बनी कई डिशेज जैसे- अचार या मिर्च फ्राई को खूब पसंद किया जाता है।
लेकिन क्या कभी आपने हरी मिर्च की मदद से बनी गर्मागर्म चाय का मजा लिया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए हरी मिर्च की चाय बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चाय स्वाद में बहुत टेस्टी लगती है।
अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसको आप शाम की गर्मागर्म चाय के तौर पर झटपट बनाकर पी सकते हैं, तो चलिए जानते हैं हरी मिर्च की चाय (How to Make Green Chili Tea) बनाने की रेसिपी-
हरी मिर्च की चाय बनाने की आवश्यक सामग्री-
- दूध 1 कप
- पानी 1/2 कप
- चाय की पत्ती 1 चम्मच
- अदरक 1/2 इंच (पिसा हुआ)
- हरी मिर्च 2 (कटी हुई)
- चीनी 1 चम्मच
हरी मिर्च की चाय कैसे बनाएं? (How to Make Green Chili Tea)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी डालें।
- फिर आप इसको धीमी आंच पर उबालने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप इसमें चाय की पत्ती, अदरक का टुकड़ा, कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- फिर आप इसको पकने के लिए धीमी आंच पर रख दें।
- इसके बाद आप इसमें दूध और चीनी डालकर करीब 2 मिनट तक उबाल लें।
- अब आपकी टेस्टी हरी मिर्च की चाय बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको एक सर्विंग गिलास में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
12 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines