Haunted Railway Station: आप सब ने भूत-प्रेतों की कहानियां किसी न किसी से सुनी ही होंगी और फिल्मों में भी देखी होंगी। भूत-प्रेत होते हैं या नहीं, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। देश में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी डरावनी जगहों के लिए मशहूर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कई ऐसे रेलवे स्टेशन भी हैं जिन्हें भूतिया माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ डरावने रेलवे स्टेशनों के बारे में।
नैनी रेलवे स्टेशन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित नैनी जंक्शन रेलवे स्टेशन को भूतिया माना जाता है। इस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर नैनी जेल है, यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर अंग्रेजों ने बहुत अत्याचार किये थे , जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। ऐसा माना जाता है कि इस स्टेशन के आसपास उन्हीं की आत्माएं घूमती हैं, हालांकि इस स्टेशन पर अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा गया है लेकिन लोगों ने इस स्टेशन के बारे में एक धारणा बना ली है।
मुलुंड स्टेशन
मुंबई में स्थित मुलुंड स्टेशन को भी बहुत भूतिया माना जाता है। इस स्टेशन पर आने वाले लोगों यह दावा है कि शाम होने के बाद यहां से किसी के रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज आती है।
ये भी पढ़ें- Haunted Railway Station: भारत के इस स्टेशन पर 42 साल तक नहीं रुकी एक भी ट्रेन, वजह जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे!
चित्तूर रेलवे स्टेशन
डरावने स्टेशनों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश स्थित चित्तूर रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है। इस स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि एक बार हरि सिंह नाम का एक सीआरपीएफ जवान ट्रेन से उतरा तभी आरपीएफ और टीटीई ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। तभी से उसकी आत्मा इस रेलवे स्टेशन पर इंसाफ के लिए भटकती है और लोगों ने कई बार यहां अजीब घटनाओं का अनुभव किया है।
सोहागपुर स्टेशन
सोहागपुर स्टेशन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास है। इसके स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि रात होते ही यहां से किसी महिला के रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज आती है, जो बेहद डरावनी होती है।
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
58 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines