Hartalika Teej 2025: क्या आप भी बोर हो गईं पुरानी चूड़ियों से? हरतालिका तीज के लिए देखें नया कलेक्शन

हरतालिका तीज का दिन हर महिला के लिए काफी खास होता है। इस दिन हर महिला काफी ज्यादा सजती-सवरती है। अगर आप भी इस दिन सबसे सुंदर दिखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग और सुंदर चूड़ियों के डिजाइन्स के बारे में जिन्हें आप इस हरतालिका तीज अपना सकती हैं।

Hartalika Teej 2025: क्या आप भी बोर हो गईं पुरानी चूड़ियों से? हरतालिका तीज के लिए देखें नया कलेक्शन
विज्ञापन

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज इस साल 26 अगस्त 2025 यानी आज के दिन मनाई जाएगी। यह दिन हर महिला के लिए काफी खास होता है। कई लोगों ने तो इस दिन के लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी होगी। हरतालिका तीज के दिन हर महिला अपने पति के लिए व्रत रखती है। साथ ही सजती-सवरती हैं। अगर आपने भी अपनी आउटफिट चुन ली है लेकिन अब तक चूड़ियां नहीं ली हैं तो आइए आपका काम हम आसान करते हैं। तो जानते हैं कुछ सुंदर और ट्रेंडिंग चूड़ियों के डिजाइन्स के बारे में जिन्हें आप अपनी शॉपिंग लिस्ट में ऐड कर सकती हैं। साथ ही अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

मोर डिजाइन

आप चाहें तो अपने लुक को और सुंदर टच देने के लिए मोर डिजाइन वाला चूड़ी सेट ले सकती हैं। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो इस सेट को चूड़ी वाली दुकान से बनवा भी सकती हैं। यह डिजाइन बहुत ही लेटेस्ट है जो कि आपकी लहंगा या साड़ी पर काफी जचेगा।

विज्ञापन

लोटस डिजाइन

अगर आप इस हरतालिका तीज पर पिंक और ग्रीन में साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो इस चूड़ी के पैटर्न को अपने लुक में ऐड कर सकती हैं। यह काफी सुंदर लगता है। साथ ही यह चूड़ियों के सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में भी है। आप चाहें तो इसका चुनाव कर सकती हैं।

फ्लोरल डिजाइन

क्या आप भी वही पुराना चूड़ी का सेट पहन कर बोर हो चुकी हैं? साथ ही कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं? तो आप इस फ्लोरल चूड़ी की डिजाइन को अपना सकती हैं जो कि आपके लुक को और भी सुंदर बनाएगी।

विज्ञापन

हाथी डिजाइन

चूड़ियों पर अगर कोई हाथी, मोर डिजाइन हो तो बहुत ही सुंदर लगता है। आप चाहें तो इस फोटो की तरह कोई अच्छी सी चूड़ी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। जो कि आपके लुक को काफी ज्यादा इनहांस कर देगा।

नंग, मोती डिजाइन

नंग और मोती डिजाइन वाली चूड़ियां काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं। इसके साथ ही लुक में चार चांद लगा देती हैं। आप चाहें तो इस तरह के चूड़ी डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं। साथ ही अपने आउटफिट से मैच करवा सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ