Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज इस साल 26 अगस्त 2025 यानि आज के दिन मनाई जाएगी। इस दिन हर महिला सबसे सुंदर दिखना चाहती है। इसके साथ ही माना जाता है कि तीज पर शादी का दुपट्टा रखना काफी ज्यादा शुभ होता है। हरतालिका तीज के लिए बहुत-सी महिलाओं ने शॉपिंग भी शुरू कर दी होगी। लेकिन अक्सर पूजा के समय दुपट्टा कैरी करना बहुत ही मुश्किल काम हो जाता है। दुपट्टे का पल्ला गिरने से पूजा में मन नहीं लग पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर आप साड़ी या सूट के साथ दुपट्टे को कैसे पिनअप कर सकती हैं।
फ्रंट प्लेट दुपट्टा
फ्रंट प्लेट दुपट्टा स्टाइल काफी सुंदर और क्लासी लगता है। इसमें आप दुपट्टे को सामने की ओर प्लीट्स करके ब्लाउज या कुर्ती के सेंटर में पिन से अटैच कर सकती हैं। यह स्टाइल पारंपरिक लुक तो देता ही है, साथ ही चलने-फिरने में भी आसान होता है।
सिंपल हेड पिनअप दुपट्टा
सिंपल हेड पिनअप बहुत ही सरल स्टाइल है। इसके लिए आप पहले अपनी साड़ी या सूट अच्छे से पहन लें और फिर दुपट्टे को सिर से पिन कर लें। यह लुक पूजा-पाठ या व्रत के समय में बहुत मददगार रहता है। आप चाहें तो इस तरह से दुपट्टे को पिन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन दुल्हन जैसा लुक कैसे पाएं? जानिए आसान तरीके
शोल्डर पिनअप
इस स्टाइल में दुपट्टे को एक कंधे पर रखकर पिन कर दिया जाता है। यह बहुत ही ग्रेसफुल और स्लीक लुक देता है, खासकर जब आप साड़ी या लहंगे के साथ हों। आप चाहें तो इस स्टाइल को भी अपना सकती हैं।
वेस्ट से टक-इन दुपट्टा
वेस्ट से टक-इन दुपट्टा एक बहुत ही आसान स्टाइल है। इसमें आप दुपट्टे के एक सिरे को कमर में टक कर सकती हैं और दूसरा सिरा कंधे या सिर पर रख सकती हैं। यह स्टाइल पारंपरिक और मॉडर्न का सुंदर मेल है, जो खास अवसरों के लिए एकदम बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: इस हरतालिका तीज ट्राई करें ये 4 ट्रेंडिंग बिछिया डिजाइन, सबकी नजरें रहेंगी आप पर
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
18 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines