Harm Caused By Kissing: हर कोई किसी न किसी रिश्ते में बंधा हुआ होता है, वह चाहे फिर शादी का रिश्ता हो या फिर लड़के-लड़की का रिलेशनशिप इन रिश्तों को लेकर हर कोई चलता है। इनमें काफी नजदीकियां होती है, जो किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है, चाहे वह पार्टनर की केयर करने की बात हो या फिर उसके साथ समय बीताने की बात हो। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हो या आप एक मैरिड कपल है तो इस बात को अच्छी तरह समझ सकते हैं। इस बीच दो लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ना एक नॉर्मल बात है। लेकिन कपल को इसके साथ ही कई बातों का ध्यान भी देना चाहिए की इसमें उन्हें किसी भी तरह की प्रॉब्लम का सामना न करना पड़े। किस करते समय किन बीमारियों के होने का खतरा रहता है, आज हम इस विषय पर बात करते हुए उन बीमारियों के बारे में जानेंगे।
इंफ्लुएंजा की प्रॉब्लम का होना
किस करने से मुंह एक दूसरे के करीब आते हैं। ऐसे में हमारी सांसे एक दूसरे के शरीर में जाती हैं और इस दौरान बैक्टीरिया की अदला-बदली हो जाती है। इन बैक्टीरियों के अदला बदली के चलते सांस संबंधित बीमारियां इंफ्लुएंजा या फ्लू हो जाता है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है और सांस लेने में तकलीफ भी होती है।किस करते समय इस समस्या से बचना बहुत ही मुश्किल होता है।
ये भी पढ़े- पीरियड्स पेन में मिलेगा गजब का आराम, पेनकिलर को करें नजरअंदाज, इन 3 फूड्स का कमाल
किसिंग डिजीज (मोनो) की समस्या
किसिंग डिजीज या मोनोन्यूक्लिओसिस जिसको आम भाषा में मोनो कहा जाता है, इसे किस करने के कारण फैलने वाले रोगों को कहा जाता है। यह एपस्टीन-बार नामक वायरस के कारण होता है, जो लार से फैलता है। इस वायरस को आप किस करते समय पकड़ता है, इसलिए इस बीमारी का नाम किसिंग डिजीज है। मोनो (एपस्टीन-बार वायरस) का कारण बनने वाला वायरस लार के माध्यम से फैलता है।
सिफलिस इंफेक्शन की समस्या
किस करने से आपको सिफलिस हो सकता है। इसलिए इन बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने की खासकर जरूरत है। इस बीमारी में मुंह में घाव बन जाते हैं। किसी कपल के मुंह में या उसके आसपास सिफलिस के घाव है, तो किस करने वाले कपल को यह इंफेक्शन फैल सकता है। यह संक्रमण वाली जगह पर दर्द रहित घाव से शुरू होता है और दाने, बुखार, थकान, सिरदर्द और भूख में कमी का कारण बनता है। यह टी पैलिडम नाम के बैक्टीरिया द्वारा फैलने वाला इंफेक्शन है। इस बीमारी में छाले होंठ और मुंह में काफी फैल जाते हैं।
संबंधित खबरें
चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
33 mins agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
4 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
4 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
5 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
9 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
20 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines