Hariyali Teej Mehndi Design: देशभर में त्योहारों का विशेष महत्व होता है। इनके आते ही चारों ओर रौनक और उमंग छा जाती है। वैसे तो हर महीने कोई न कोई त्यौहार आता ही रहता है, लेकिन इस साल हरियाली तीज का पर्व 26 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन सभी महिलाएं सजती-संवरती हैं और नई साड़ी या सूट पहनती हैं जिसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस दिन की सबसे खास बात होती है हाथों में रची हुई मेहंदी जो न सिर्फ शुभ मानी जाती है, बल्कि आपके पूरे लुक में भी जान डाल देती है। अगर आप भी इस हरियाली तीज पर कुछ नया और खास ट्राई करना चाहती हैं तो देर किस बात की? आइए जानते हैं कुछ आकर्षक मेहंदी डिजाइन के बारे में जिन्हें आप लगवा सकती हैं। ये डिजाइन्स न सिर्फ देखने में शानदार हैं बल्कि लगाने में भी आसान हैं और हर उम्र की महिलाओं पर खूब फबते हैं।
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप इस तीज कुछ हटकर और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो यह डिजाइन आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकती है। यह अपने ज्योमेट्रिक पैटर्न्स और सिंपल लुक के लिए जानी जाती है। इस डिजाइन में ताजगी के साथ-साथ एक मॉडर्न टच भी देखने को मिलता है।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी हाथों को खूबसूरत बेलों से सजाती है। यह अपने बोल्ड स्ट्रोक्स और फूल-पत्तियों से बनी बेलों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें हाथों और पैरों पर खुलापन रहता है जिससे डिजाइन और भी खूबसूरत तथा खिली हुई दिखती है। हरियाली तीज पर यह डिजाइन आपके लुक को खास बना सकती है।
पारंपरिक मेहंदी डिजाइन
पारंपरिक मेहंदी डिजाइन में पीपल के पत्ते, बाराती, दूल्हा-दुल्हन, और मंदिर जैसी आकृतियां शामिल होती हैं जो तीज जैसे पर्व के लिए एकदम उपयुक्त हैं। यह डिजाइन न सिर्फ त्योहार की पवित्रता को दर्शाती है, बल्कि आपकी भावनाओं को भी उभारती है। हाथों में रचने के बाद यह मेहंदी बेहद सुंदर और एलिगेंट लगती है।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फ्लोरल डिजाइन में कमल, गुलाब और बेल के सुंदर फूलों की आकृति बनाई जाती है जो हाथों को एक कोमल और आकर्षक लुक देती है। यह डिजाइन सिंपल और एलिगेंट होती है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो कम भराव में अधिक खूबसूरती चाहती हैं। मेहंदी रचने के बाद इसमें और भी निखार आ जाता है।
ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन
जब मेहंदी ही आपकी सबसे सुंदर ज्वेलरी बन जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। ज्वेलरी डिजाइन में हाथों पर कंगन, अंगूठी, ब्रेसलेट या हथफूल जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं जो इसे बेहद खास बनाती हैं। अगर आपको भराव पसंद है तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकती है। यह ट्रेंडिंग डिजाइन खासतौर पर युवा लड़कियों के बीच लोकप्रिय है, जो बिना ज्यादा गहनों के भी पारंपरिक अंदाज पाना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- Beauty Tips: चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाएगी मसूर की दाल? घर पर मिलेगा ब्यूटी पार्लर जैसा निखार
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
5 hrs agoइस छोटी दिवाली अपनों को दें बधाई, यहां से भेजिए शुभकामनाएं
19 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
21 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
23 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
23 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
1 day agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines