हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hariyali Teej 2025: गजरा से लेकर टियारा तक, जानिए कौन-सी हेयर एक्सेसरीज देगी परफेक्ट तीज लुक

हरियाली तीज में हर महिला चाहती है कि वह सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए वह हर फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं। अगर आप भी इस तीज पर शानदार दिखना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी हेयर एक्सेसरीज के बारे में, जिन्हें लगाकर आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।

विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज इस साल 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। अगर इस दिन आप स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए ट्रेंडिंग हेयर एक्सेसरीज को अपने आउटफिट में जरूर शामिल करें। सही हेयर एक्सेसरीज आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है। चाहे आप साड़ी पहन रही हों या लहंगा, एक खूबसूरत हेयर क्लिप, गजरा या मांग टीका आपके लुक को एक अलग टच दे सकते हैं। इन एक्सेसरीज को अपनाकर आप न केवल खूबसूरत दिखेंगी, बल्कि हर किसी की नजरों में भी छा जाएंगी तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी एक्सेसरीज़ के बारे में जिन्हें आप अपने फैशन में शामिल कर सकती हैं।

हेयर पिन

अगर आप काफी अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं तो हरियाली तीज के दिन आप सजावटी हेयर पिन्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आजकल काफी चलन में हैं। मोती, कुंदन या स्टोन वर्क से सजी ये पिन्स आपकी हेयरस्टाइल को ग्रेसफुल लुक देती हैं। आप चाहें तो इन्हें खुले बालों या हल्के जुड़े में लगा सकती हैं।

विज्ञापन

माथा पट्टी

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो दुल्हन की तरह सजना-संवरना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो माथा पट्टी को अपने लुक में शामिल कर सकती हैं। यह पारंपरिक लुक के लिए परफेक्ट है और आपके चेहरे की शोभा को बढ़ाते हुए रॉयल टच देता है। साड़ी या लहंगे के साथ माथा पट्टी बेहद खूबसूरत लगती है।

जुड़ा लॉक पिन

अगर आप जुड़ा बना रही हैं तो उसे जुड़ा लॉक पिन से सजाना एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल आपके जुड़े को फिक्स करता है, बल्कि उसे एक आकर्षक लुक भी देता है। साथ ही यह आजकल काफी ट्रेंड में भी है।

विज्ञापन

परांदा

पंजाबी परांदा पारंपरिक और स्टाइलिश दोनों का मेल है। चोटी में लगाई जाने वाली यह एक्सेसरी रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और घुंघरुओं से सजी होती है और बालों को एक क्लासिक इंडियन लुक देती है। आजकल परांदे कई डिजाइनों में उपलब्ध हैं और हर हेयरस्टाइल पर सुंदर लगते हैं।

टियारा

टियारा का चलन आजकल काफी ज्यादा है। अगर आप फ्यूजन या मॉडर्न लुक चाहती हैं तो टियारा एक शानदार विकल्प है। यह आपको प्रिंसेस जैसा लुक देता है और साधारण आउटफिट को भी ग्लैमरस बना देता है। आप इसे तीज पर पहनकर अपने हेयरस्टाइल को खास बना सकती हैं।

विज्ञापन

गजरा

गजरा हर पारंपरिक अवसर की शान है। ताजे फूलों से बना गजरा आपके जुड़े या चोटी को खूबसूरत बना देता है और आपके पूरे लुक में ताजगी और पारंपरिक सुंदरता जोड़ता है। इसे लगाने से बालों की चमक भी कई गुना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: सिर्फ कांच की चूड़ियां नहीं, इस बार ट्राय करें ये स्टनिंग पैटर्न

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola