हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hariyali Teej 2025: पैरों की शोभा बढ़ाएं इस तीज पर, ये बिछिया डिजाइन्स हैं बिल्कुल रॉयल लुक वाली

हरियाली तीज में सजने-संवरने का अपना अलग ही मजा है। इस दिन सभी महिलाएं एक से बढ़कर एक खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी इस दिन सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी बिछिया डिजाइनों के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं।

विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का त्योहार इस साल 27 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। जैसे-जैसे यह त्यौहार नजदीक आ रहा है, वैसे ही महिलाओं की शॉपिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इस खास मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं और सभी के बीच स्टाइल में छाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं बिछिया की ट्रेंडिंग डिजाइनों के बारे में। पैरों में सुंदर सी मेहंदी हो, शानदार सी बिछिया हो तो त्योहार का लुक और भी निखरकर आता है। आजकल मार्केट में बिछिया और छोटी उंगली की अंगूठियों के कई ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन्स मिलते हैं। अगर आप इस तीज पर अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा ग्लैम जोड़ना चाहती हैं तो इन डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें।

ऑक्सीडाइज्ड बिछिया

आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। अगर आप भी ऑक्सीडाइज्ड के शौकीन हैं तो आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी की बिछिया ले सकती हैं, जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। ये पैरों में बेहद सुंदर लगती हैं और आपके तीज के त्योहार में रौनक भर देंगी।

विज्ञापन

सोने की बिछिया

सोने की बिछिया बेहद खूबसूरत लगती है। अगर आपको सोना पहनने का शौक है और आपका बजट अनुकूल है तो आप सोने की बिछिया खरीद सकती हैं। यह आपको कई डिजाइनों में मिल जाएगी और इसे पहनने के बाद सबकी निगाहें सिर्फ आप पर ही टिक जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: शादीशुदा हो या नई दुल्हन, हर महिला के लिए परफेक्ट हैं ये तीज ज्वेलरी डिजाइन्स

विज्ञापन

मोती की बिछिया

हालांकि बिछिया कई वैरायटी में उपलब्ध हैं, लेकिन मोती वाली बिछिया एक सिंपल और एलीगेंट लुक देती है। यह आर्टिफिशियल ज्वेलरी आपके तीज लुक में चार चांद लगा सकती है।

चांदी की बिछिया

चांदी की बिछिया तो पारंपरिक पसंद है। यह कई डिजाइनों में उपलब्ध होती है। इस बार आप कुछ नया ट्राई करते हुए लेटेस्ट डिजाइन की चांदी की बिछिया जरूर लें। ये आपके पैरों में बहुत सुंदर लगेंगी।

विज्ञापन

घुंघरू बिछिया

अगर आप पायल नहीं पहनना चाहती हैं तो घुंघरू वाली बिछिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है और देखने में बेहद आकर्षक भी लगती है। इसमें झुनझुनाहट की मधुर ध्वनि त्योहार को और खास बना देती है।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर दिखिए रॉयल और स्टाइलिश, ऐसे स्टाइल करें साड़ी के साथ दुपट्टे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola