Hariyali Teej 2025: इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं यानी पानी तक नहीं पीतीं। ऐसे में व्रत तोड़ते समय यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीजें शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं और कौन-सी नहीं। सही चीजें खाने से शरीर को जल्दी ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें व्रत के बाद खाया जा सकता है।
सूखे मेवे
व्रत के बाद बादाम, अखरोट, खजूर और काजू जैसे सूखे मेवे खाना बेहद फायदेमंद होता है। ये शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और कमजोरी दूर करते हैं। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करते हैं।
ताजे फल
फल हमेशा से ही शरीर के लिए लाभदायक माने जाते हैं। व्रत खोलते समय सेब, केला, पपीता या तरबूज जैसे फलों का सेवन शरीर को तरोताजा रखता है। इन फलों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स व्रत
के दौरान शरीर में आई कमी को पूरा करते हैं।
फ्रूट जूस
फ्रेश जूस जैसे संतरा, अनार या मौसंबी का रस व्रत के बाद बेहद लाभकारी होता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और थकान दूर करता है। ध्यान रखें कि जूस में चीनी न मिलाएं और संभव हो तो घर पर ही ताजा जूस तैयार करें।
लौकी का हलवा
अक्सर महिलाएं व्रत के बाद सीधे मिठाइयां खा लेती हैं, जो खाली पेट नुकसानदायक हो सकती हैं। यदि मीठा खाने का मन हो तो लौकी का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह हल्का, जल्दी पचने वाला और पौष्टिक होता है। लौकी शरीर को ठंडक देती है और भारी मिठाइयों की तुलना में बेहतर होती है।
नारियल पानी
व्रत के बाद नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और थकान दूर करता है। इसमें पोटेशियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को संतुलित रखते हैं।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej Mehndi Design : हरियाली तीज में निखरेगा आपका सौंदर्य, बस लगाएं ये लेटेस्ट ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
2 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
5 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
9 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
22 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines