Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज सभी सुहागन महिलाओं के लिए खास होता है। इस साल यह त्योहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। हर कोई चाहता है कि वह इस दिन खास लगे और इसके लिए वह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। वहीं, अगर आप भी चाहती हैं कि इस तीज पर खास नजर आएं, तो इसके लिए देरी न करते हुए अपने लुक को परफेक्ट और ट्रेडिशनल रखने के लिए अभी से ही सोचना शुरू कर दें। कई बार ऐसा होता है कि जब हम लास्ट मिनट पर तैयारियां शुरू करते हैं, तो जैसा हम चाहते हैं, वैसा लुक हमें नहीं मिलता है। इसके लिए आप अभी से ही अपने लिए परफेक्ट लुक को चुन सकते हैं और साथ ही ट्रेडिशनल साड़ी लुक बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह अपने लुक को निखार सकती हैं।
माधुरी का ग्रीन लुक
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ग्रीन कलर की सिल्क में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनका रंग गहरा हरा है और इस पर गोल्डन कलर का वर्क किया गया है, जो साड़ी को और भी निखार रहा है। इसके साथ उनकी स्किन कलर से भी यह कलर काफी मैच कर रहा है। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वेलरी भी पेयर की, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। साथ ही, उन्होंने मेकअप को हल्का रखा और बिंदी के साथ लुक को कंप्लीट किया। आप उनके इस लुक को तीज के लिए ट्राई कर सकते हैं।
अनुष्का शर्मा की ग्रीन साड़ी
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने लुक को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। हमेशा की तरह, वह ग्रीन साड़ी लुक में परफेक्ट नजर आ रही हैं। पैरेट ग्रीन साड़ी में उन्होंने खुद को एक परफेक्ट लुक दिया है। उन्होंने इस लुक को ग्रीन और गोल्डन रंग के नेकलेस और खुले बालों से कंप्लीट किया। इसके साथ ही, अपने मेकअप को न्यूड ही रखा।
भूमि का पिंक-ग्रीन लुक
भूमि पेडनेकर अपने लुक को कई बार चर्चा में बनी रही हैं। वह ग्रीन और पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी साड़ी को वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक के साथ कैरी किया। बालों को खुला छोड़ा और ग्रीन कलर की ज्वेलरी के साथ साड़ी को मैच किया। अपने लुक को उन्होंने पिंक लिप और हल्के मेकअप के साथ कंप्लीट किया।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
10 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
13 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
15 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
15 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
18 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
19 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
21 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines