हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hariyali Teej 2025: शादीशुदा हो या नई दुल्हन, हर महिला के लिए परफेक्ट हैं ये तीज ज्वेलरी डिजाइन्स

हरियाली तीज पर सभी महिलाएं सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। जिसके लिए महिलाओं की शॉपिंग कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे आर्टिफिशियल ज्वेलरी डिजाइन के बारे में जिन्हें अपनाकर आप एकदम शानदार लग सकती हैं।

विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है, जहां वे सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है, और अगर आपने भी अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर ली है तो उसमें कुछ खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी डिजाइन जरूर शामिल करें। यह आपके तीज के लुक को और भी खास बना देगा तो आइए जानते हैं कि कौन-सी वे स्टाइलिश डिजाइन्स हैं, जिन्हें तीज के त्योहार पर आप शामिल कर सकती हैं।

मोती डिजाइन

मोती डिजाइन की ज्वेलरी का काफी ज्यादा चलन में है। यह हरियाली तीज पर बेहद शालीन और खूबसूरत लगती है। आप मोती वाले झुमके, हार या मांगटीका चुन सकती हैं, जो आपकी ट्रेडिशनल साड़ी या लहंगे के साथ शानदार दिखेंगे।

विज्ञापन

चोकर डिजाइन

आजकल चोकर नेकलेस बहुत ट्रेंड में हैं। यह दिखने में काफ़ी सुंदर और स्टाइलिश लगते हैं। आप मिरर वर्क या बीड्स वाले चोकर पहनकर अपने लुक में एक फ्यूजन टच जोड़ सकती हैं। यह सादे लुक को भी रॉयल बना देता है।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: बांके बिहारी जी को लगेगा घेवर और फेनी का भोग, जानिए क्यों है ये खास

विज्ञापन

साउथ इंडियन डिजाइन

यह डिजाइन आप चाहें तो अपना सकती हैं। यह बेहद सुंदर लगती है। अगर आप इसे अपने तीज लुक में ऐड करती हैं तो यह आपके आउटफिट में चार चांद लगा देगी। ये डिजाइन आपके पारंपरिक परिधान को और भी आकर्षक बना देती है।

कुंदन डिजाइन

कुंदन ज्वेलरी की चमक और शाही अंदाज़ हर त्योहार पर खास नजर आता है। आप कुंदन का नेकलेस सेट, झुमके या माथा पट्टी पहनकर अपने तीज लुक में ग्लैमरस टच ला सकती हैं। यह एक काफी ज्यादा फेमस और ट्रेंडिंग ज्वेलरी है।

विज्ञापन

सिंपल चोकर डिजाइन

अगर आप हल्का लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो सिंपल चोकर डिज़ाइन आपके लिए सही है। यह स्टाइलिश भी लगता है, खासकर सिंपल सूट या साड़ी के साथ।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola