Hariyali Teej: क्या आपके पैरों में भी आलता लगाने के बाद पड़ जाते हैं छाले, यह टिप आएगी काम

Hariyali Teej: हरियाली तीज के अवसर पर शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी लड़कियां अपने पैरों में आलता लगाती हैं मगर कुछ औरतों को इसे लगाने के बाद पैरों में खुजली, जलन और ड्राइनेस के साथ छालों की समस्या हो जाती है। क्या है इसका कारण और कैसे इससे बच सकते हैं।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: भारतीय परंपराओं में हिंदू महिलाएं और लड़कियां अपने पैरों पर आलता लगाती हैं। ऐसा माना जाता है कि यह शादीशुदा महिलाओं के लिए उनके सुहाग का प्रतीक हैं, तो वहीं लड़कियां इन्हें साज-सज्जा का हिस्सा मानकर पैरों में लगाती हैं। हरियाली तीज इस साल 26 जुलाई से लेकर 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। यह महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व होता है। इस दिन महिलाएं झूले, हरी चूड़ियां, मेंहदी और पारंपरिक सजावट के साथ-साथ आलता भी पैरों पर लगाती हैं।

मगर कुछ महिलाओं की स्किन में आलता लगाने के बाद खुजली और छालों की समस्या हो जाती है। दरअसल, इसका कारण यह है कि नेचुरल आलते की बजाय आर्टीफिशियल और केमिकल वाला आलता लगाना। वहीं, कुछ महिलाओं की स्किन सेंसिटिव होती है, जिस वजह से उन्हें ऐसी चीजों के लगाने से तुरंत रिएक्शन हो जाते हैं।

विज्ञापन

क्यों होता है स्किन इंफेक्शन?

पहले के समय में आलता टेसू के फूलों से बनाया जाता था, जो प्राकृतिक तरीका हुआ करता था इसे बनाने का। मगर अब आलता को बनाने के लिए आर्टिफिशियल रंगों और केमिकलों का प्रयोग किया जाने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाले नकली रंगों वाला आलता चूने जैसी चीजों से भी बनाया जाता है। कई बार महिलाएं अपने गंदे या पसीने वाले पैरों पर आलता लगा लेती हैं, जिससे संक्रमण हो सकता है। इसलिए, कल त्योहार मनाएं लेकिन अपनी सेहत का ख्याल भी जरूर रखें।

आलता लगाने से पहले अपनाएं यह सेफ्टी टिप्स

  • आलता लगाने से पहले अपने पैरों को अच्छे से धोकर सुखा लें और साफ कपड़े से जरूर पोंछें, ताकि पानी न रहे।
  • आलता लगाने से 10 मिनट पहले अपने पैरों पर हल्का नारियल तेल या ग्लिसरीन लगा सकते हैं, इससे पैरों पर एक सिक्योर लेयर बनी रहेगी।
  • कोशिश करें कि नेचुरल और हर्बल रंगों से बना आलता ही खरीदें, जो क्रुएल्टी फ्री हो।
  • आप अपने पैरों पर एलोवेरा जेल का बेस भी लगा सकते हैं। पहले एक लेयर एलोवेरा जेल के बाद आलता लगाएं।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव होती है, तो आलता लगाने से परहेज करें।

विज्ञापन

छाला हो जाए तो क्या करें?

  • अगर आपको पैरों में छाला हो जाए तो कपूर और नारियल तेल का मिश्रण लगा सकते हैं।
  • बर्फ की सिकाई कर सकते हैं।
  • आप अपने पैरों पर नीम और हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं।
  • अगर संक्रमण ज्यादा हुआ है तो किसी स्किन डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं, खुद से दवा लेने से बचें।

ये भी पढ़ें- हरियाली तीज से पहले चेहरे पर आ गया पिंपल? मिनटों में करें गायब इस जबरदस्त तरीका से

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ