Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में कई त्योहार मनाए जाते हैं। उन्हीं में से एक हरियाली तीज है। ये त्योहार भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासतौर पर विवाहित महिलाएं तो इस दिन सोलह श्रृंगार कर के अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और शाम को भगवान शिव को भोग लगाने और व्रत खोलने के लिए महिलाएं अनेक तरह के पकवान बनाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी डिश बनाना सिखाएंगे जो आप तीज के दिन आसानी से बना सकती हैं।
खस्ता कचौड़ी
अक्सर तीज के त्यौहार में ये रेसिपी बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मैदे का डो तैयार कर लें और फिर आटे के लोइयां तैयार कर लेंगे और उसे हथेलियों से चपटा कर के कटोरी का आकार दे देंगे। इसके बाद इसमें मूंग दाल भरकर इसे तेल में फ्राई कर लें। आपकी खस्ता कचौड़ी बनकर तैयार है।
परवल की मिठाई
मिठाई के बिना भारत का हर त्योहार अधूरा है। तीज पर आप परवल की मिठाई भी बना सकते हैं। इस मिठाई को बनाने के लिए आप पहले परवल को बीच से काट लें और फिर बॉयल कर लें और इसके बाद इसे चाशनी में डुबो दें। अब परवल के अंदर मावा भर दें। परवल की मिठाई बनकर तैयार है।
ये भी पढ़ें- सावन में संस्कारी के साथ लगना चाहते हैं स्टाइलिश, तो आलिया, जाह्नवी का ये लुक करें ट्राई!
पूड़ी और रसीले आलू
भारत में पूड़ी अक्सर त्योहार के दिन बनाई जाती है। आप तीज के दिन पूड़ी और रसीले आलू की सब्जी भी बना सकते हैं। इस डिश को बनाने के लिए पहले आटा गूंथ कर पूड़ी तल लें और इसके बाद आलू को उबाल लें। इसके बाद सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल डालकर टमाटर अदरक और अन्य मसालों को भून लें फिर इसमें उबले हुए आलू डालकर ग्रेवी तैयार कर लें। करीब 20 मिनट बाद गैस को बंद कर दें। पूड़ी और रसीले आलू बनकर तैयार है।
मालपुआ
मालपुआ खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे बनाने के लिए आप आटे में पानी और चीनी डालकर एक बैटर तैयार कर लें और इसके बाद इसे गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें।
आटे का हलवा
वैसे तो आप सूजी और मूंग दाल का हलवा भी बना सकते हैं, लेकिन आटे का हलवा जल्दी बन जाता है तो इस दिन आप इसे भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक कढ़ाई में घी को गर्म होने के लिए रख दें और फिर आटा डालकर इसे भून लें। अब इसमें पानी डाले और इसे मिक्स करते रहें। अब आखिरी में इसमें चीनी डाल दें। आटे का हलवा बनकर तैयार है।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के मौके हाथों पर रचाएं मेहंदी के आसान और लेटेस्ट डिजाइन, देखें तस्वीर
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
2 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
4 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
20 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines