Hariyali Teej 2024 Facial at Home: हरियाली तीज के अवसर पर क्या आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं? अगर हां, तो इसके लिए आप क्या करने वाली हैं? शायद ब्यूटी पार्लर जाकर फेशियल करवाने का सोच रही होंगी। अगर नहीं, तो घर पर भी आप पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं। जी हां, हर रंगी की साड़ी, चूड़ी, बिंदी के साथ आपका चेहरा भी चमके इसके लिए आप घर पर ही तैयार किए गए फेस पैक को लगा सकती हैं। अगर आपके पास टाइम की कमी है तब भी आपके लिए ये घरेलू नुस्खा काम का हो सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर तैयार करके पार्लर जैसा ग्लो पा सकते हैं। चेहरे पर हो रही टैनिंग से लेकर दाग-धब्बों से मुक्ति के लिए भी ये घर पर तैयार हुए फेस पैक काम के साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप घर पर कैसे फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
बेसन पैक
इस पैक को आप अगर चेहरे पर लगा लें तो आपको सोने जैसा निखार बिना पार्लर जाए मिल सकता है। एक कटोरे में दो चम्मच के करीब बेसन और एक चम्मच मलाई डालकर मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा सा नींबू रस भी मिला लें। अब इस पैक को फेस पर लगाएं। ये फेस पैक त्वचा की चमक बढ़ाएगा। साथ ही फेस पर हो रहे पोर क्लोज, एंटी-बैक्टीरियल और बल्कहेड भी गायब हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें- 10 रुपये से कम में शरीर की दुर्गंध से मिलेगा छुटकारा!
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है जो आपके चेहरे में दाग-धब्बे को हटाने में मदद करती है। चेहरे पर पिंपल, एक्ने जैसी समस्या है तो मुल्तानी मिट्टी का क्लींजिंग फेशियल मास्क काम का साबित हो सकता है। बस जरूरत अनुसार मुलतानी मिट्टी में चंदन मिला लें और इस मिश्रण को फेस पर थोड़ी देर लगाकर रखें। इसके बाद फेस को पानी से धो लें।
क्लींजिंग मास्क
हल्दी में काफी सारे गुण हैं और इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। हल्दी के इस्तेमाल से आप चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं। औषधीय गुणों वाली हल्दी का एक बड़ा चम्मच लें और उसमें शहद मिला लें। दोनों का मिश्रण चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर बाद फेस वॉश कर लें। ये घरेलू नुस्खा ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने और पिगमेंटेशन को हटाने में मददगार है।
ये भी पढ़ें- उम्र से पहले सफेद हो गए बाल? जड़ से काले करेगा ये गजब का नुस्खा
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
48 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines