Hari Mirch Doodh Mein Dalna: घर पर गाढ़ा, चिकना और बिल्कुल डायरी जैसा दही जमाना बहुत मुश्किल होता है. हर कोई चाहता है कि घर पर एकदम परफेक्ट दही बने, लेकिन कई बार दही ठीक से नहीं जम पाता. ऐसे में लोग तरह-तरह के देसी नुस्खे अपनाते हैं. इन्हीं में से एक पुराना और कारगर तरीका है गर्म दूध में दो हरी मिर्च डालकर दही जमाना. यह तरीका ना सिर्फ दही को अच्छी तरह जमाने में मदद करता है, बल्कि स्वाद और बनावट भी बेहतरीन बनाता है. हालांकि आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह ट्रिक काम की है. इससे काम बहुत ही आसान हो जाता है और सही अच्छी तरह जम भी जाता है.
इसे भी पढ़ें- क्या आपके बच्चे किताबों से दूर भागते हैं? इन आसान तरीकों से दिल लगाकर करेंगे पढ़ाई
गर्म दूध में हरी मिर्च डालने से क्या होता है?
हरी मिर्च को दूध में डालने से इसका टेक्सचर अच्छा हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हरी मिर्च में मौजूद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया दूध को फॉर्मेट करने में मदद करते हैं. यही बैक्टीरिया दूध को दही में बदलने का काम करते हैं.
क्या होगा?
- दूध जल्दी और एक ही तरह से जमना
- दही खट्टा नहीं होता
- दही ज्यादा गाढ़ा और चिकना बनाना
- बाजार के दही की जरूरत नहीं पड़ती
डेरी जैसा दही जमाने का देसी तरीका क्या है?
सामग्री
- दूध- 1 लीटर फुल क्रीम
- हरी मिर्च- 2
- बर्तन- ढकने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें और ऊपर से दूध को अच्छी तरह उबाल लें.
- दूध को हल्का गुनगुना होने दें और इसके बाद दोनों हरी मिर्च को धोकर साबुत दूध में डाल दें.
- दूध को बिना हिलाए ढककर रख दें, लेकिन इसे आपको चलाना नहीं है.
- सर्दियों में 8 घंटे और गर्मियों में 6 घंटे में दही जम जाएगा. दही जमने के बाद मिर्च निकाल दें और दही फ्रिज में रख दें.
इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत ज्यादा गर्म दूध में हरी मिर्च ना डालें, क्योंकि इससे दूध फट जाता है.
- आपको एकदम फ्रेश हरी मिर्च का इस्तेमाल करना है.
- इसे बिल्कुल भी काटना नहीं है, साबुत ही डालना है.
- दही हमेशा स्टील या मिट्टी के बर्तन में अच्छा जमता है.
- इस दौरान आपको बार-बार बर्तन हिलाना नहीं है.
- दूध जितना गाढ़ा होगा, दही उतना ही क्रीमी बनेगा.
इसे भी पढ़ें- सुबह की सेहतमंद शुरुआत के लिए, मूंग दाल से बनाएं स्वाद और पोषण से भरपूर ये हेल्दी नाश्ता
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
11 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
14 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
15 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
16 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
17 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
19 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
20 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
21 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines