Happy Rose Day 2023: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हो गई है। इस दिन एक दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार ही किया जाता है। इसके अलावा दोस्त भी अपने दोस्तों को गुलाब देते हैं। सही मान्य में आज का दिन अलग-अलग रंग के गुलाब देकर भावनाओं को व्यक्त करने का भी माना जाता है।
अगर आप किसी को पसंद करते हैं या प्यार करते हैं दोनों के मतलब अलग-अलग हो जाते हैं और ऐसे में आपको अलग रंग का गुलाब (Happy Rose Day) देना चाहिए। हर रंग के गुलाब का मतलब अलग होता है। आइए गुलाब देने से पहले उसके रंग का मतलब भी जान लीजिए।
और पढ़िए –Matar Pulao Recipe: नाश्ते में बनाए स्वाद से भरा मटर पुलाव, जानें आसान रेसिपी
पीला रंग का गुलाब (Yellow Rose Meaning)
दोस्ती का रंग पीला होता है। अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो उसे पीला गुलाब दे सकते हैं। इस रंग के गुलाब को दोस्ती के साथ नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
गुलाबी रंग का गुलाब (Pink Rose Meaning)
पिंक या गुलाबी गुलाब तब दिया जाता है जब आप किसी को पसंद करते हैं। इस रंग का गुलाब ये भी दर्शाता है कि आप उनके खास दोस्तों में से एक हैं और वो आपको कभी खोना नहीं चाहते हैं।
लाल रंग का गुलाब (Red Rose Meaning)
लाल रंग के गुलाब के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस रंग का गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है। आप जीवनभर जिसके साथ रहना चाहते हैं उन्हें लाल रंग का गुलाब देकर प्यार का इजहार कर सकते हैं।
सफेद रंग का गुलाब (White Rose Meaning)
शांति या सॉरी का प्रतीक माना जाता है। होता है। इसी तरह सफेद गुलाब गिले शिकवे मिटाकर आगे बढ़ने का प्रतीक होता है। अगर आप किसी से माफी मांगना चाहते हैं तो रोज डे पर उसे सफेद गुलाब दे सकते हैं।
और पढ़िए –Ajwain Paratha Recipe: ऐसे बनाए अजवाइन का हेल्दी और टेस्टी पराठा, खाने वाले पूछेंगे बनाने का तरीका
काले रंग का गुलाब (Black Rose Meaning)
दुश्मनी का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का गुलाब नफरत को दर्शाता है। वैलेंटाइन डे प्यार का सप्ताह होता है इसलिए काला गुलाब रोज डे पर देने का सही मौका नहीं होता।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines