हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Happy Marriage Life: खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

विज्ञापन
Happy Marriage Life Tips

Happy Marriage Life: आप सब ने अपने आस-पास ऐसे कई कपल्स देखे होंगे जो सालों से एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं लेकिन आजकल कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिनकी शादी एक महीने भर भी नहीं टिक पाती है। रिश्ते में अलगाव के मामले सिर्फ अरेंज मैरिज में ही नहीं देखने को मिलते बल्कि लव मैरिज में भी ऐसा हो रहा है। अक्सर लोग सोचते हैं कि लव मैरिज में ये समस्या कैसे हो सकती है। वहां तो दोनों लोग एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं फिर ऐसा क्यों होता है?

रिश्ते को चलाने के लिए न सिर्फ एक-दूसरे को जानना जरूरी है, बल्कि रिश्ते में अपनापन, सम्मान और प्यार भी जरुरत होती है। आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो उन लोगों के बहुत काम आएंगे जिनकी शादी होने वाली है या हो चुकी है।

ऐसे जिएं पार्टनर के साथ खुशहाल जीवन

आपस में बांट लें घर का काम- सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आप दोनों को घर के काम आपस में बांट लेने चाहिए। ऐसा करने से आप एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और साथ में अधिक समय बिता पाएंगे।

विज्ञापन

माफ करना सीखें- रिश्ते में नोकझोंक तो होती ही रहती है लेकिन इस नोकझोंक ज्यादा समय तक न चलने दें। माफ करना सीखें। माफी मांगने से और माफ करने से बहुत कुछ ठीक हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों से भूलकर भी न कहें ये 5 बातें, दिमाग पर पड़ता है असर

विज्ञापन

फाइनेंशियल प्लानिंग करें- अक्सर वर्किंग पार्टनर्स के बीच पैसों को लेकर बहस होती रहती है, इससे आप दोनों के रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग जरूर करें।

परिवार का सम्मान करें- अगर आप ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं तो अक्सर खटपट होने की आशंका रहती है लेकिन इन झगड़ों को अपने रिश्ते में दरार का कारण न बनने दें। आप दोनों को एक-दूसरे के परिवार का दिल से सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन

एक-दूसरे के लिए समय निकालें- सुखी वैवाहिक जीवन के लिए एक-दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है, चाहे वह लव मैरिज हो या अरेंज।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola