Hangover Tips: आजकल खुशी हो या गम ज्यादातर लोग शराब का सेवन करते हैं। कुछ लोग इतनी अधिक शराब पीते हैं जिसके कारण उन्हें अगले दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आंख खुलते ही आपको थकान, उल्टी, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसे हैंगओवर के नाम से जाना जाता है। इस दौरान व्यक्ति खुद पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं रख पाता है। आज हम आपको बताएंगे कि हैंगओवर क्यों होता है और इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय भी बताएंगे।
हैंगओवर का कारण
- पर्याप्त नींद न लेना
- डिहाइड्रेशन की समस्या
- लो ब्लड शुगर की समस्या
- सूजन
हैंगओवर से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
खाना खाएं
जब हैंगओवर होता है तो उस दौरान खाना देखते ही उल्टी जैसा महसूस होता है लेकिन इस दौरान खाने से ही राहत मिलती है। इस दौरान कुछ हल्का खाया जा सकता है। जैसे- सलाद, दही, सैंडविच।
शॉवर जरूर लें
हैंगओवर से तुरंत राहत पाने के लिए आप शॉवर लें सकते हैं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।
पर्याप्त नींद लें
हैंगओवर से बचने का सबसे आसान तरीका पर्याप्त नींद लेना है। शराब पीने से या तो आपको बहुत अधिक नींद आने लगती है या फिर एक बार जागने के बाद नींद गायब हो जाती है और आप पूरे दिन थकान महसूस करते हैं।
जूस और पानी पिएं
शराब पीने के बाद बार-बार यूरीन आता है और इसकी वजह से आपका शरीर तेजी से हाइड्रेट हो सकता है। इसलिए आप खूब पानी पिएं और इसके अलावा जूस भी पी सकते हैं।
नींबू पानी
अगर आपको उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो नींबू के रस से अच्छा कुछ नहीं है। गर्म पानी में नींबू और अदरक के टुकड़े मिलाकर पिएं। जल्द राहत मिलेगी।
नारियल पानी
नारियल पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसके सेवन से आप हैंगओवर से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
पुदीना
पुदीना में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको कब्ज की समस्या के साथ-साथ हैंगओवर से भी छुटकारा दिला सकते हैं.गुनगुने पानी में 4-5 पुदीने की पत्तियां डालें और पिएं। जल्द राहत मिलेगी।
(Ultram)
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines