Haldi Doodh Benefits: हल्दी वाला दूध हर मर्ज की दवा है। इस दूध को पीने से हड्डियों और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। हल्दी एक सेहतमंद मसाला है जो एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ-साथ प्राकृतिक पेनकिलर भी होता है। वहीं, दूध पीने से हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूती मिलती है। हल्दी दूध पीने से इम्यूनिटी, बॉडी पेन से लेकर कई अन्य लाभ मिलते हैं। सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला दूध पीने से सेहत को क्या लाभ मिलेंगे।
रात को सोने से पहले पिएं 1 गिलास हल्दी दूध
1.अच्छी नींद
रात को सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला दूध पीने से नींद अच्छी आएगी। हल्दी का दूध आपको गहरी और सुकूनभरी नींद देगा। हल्दी और दूध के कॉम्बिनेशन से नींद वाले अमीनो एसिड रिलीज होता है, जो आपकी बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: 30 दिनों में मोमबत्ती की तरह पिघलेगी चर्बी!
2.इम्युनिटी
हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरी होती है। दूध में इम्युनिटी बढ़ाने वाले एंजाइम्स होते हैं। इसलिए हल्दी का दूध पीने से इम्युनिटी से लेकर मौसमी बीमारियां, जैसे- सर्दी-खांसी और फ्लू से बचा जा सकता है।
3.सूजन कम करें
हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, हल्दी का यह गुण सूजनरोधी होता है। इसलिए हल्दी को एंटी-इंफ्लेमेटरी भी कहा जाता है। दूध और हल्दी को मिलाकर पीने से शरीर के किसी भी अंग में हो रही सूजन को कम करने में मदद मिलती है। हल्दी का दूध पीने से अर्थराइटिस के दर्द में भी कमी आती है। इसलिए रोज रात को 1 गिलास हल्दी का दूध जरूर पिएं।
4.लिवर की सेहत बनाएं
हल्दी को डिटॉक्सिंग एजेंट भी कहते हैं। हल्दी आपके लिवर को डिटॉक्स कर सकता है। हल्दी का दूध पीने से लिवर में जमा गंदगी साफ होकर बाहर निकल जाती है, जिससे लिवर के काम करने का प्रोसेस आसान हो जाता है। रात को हल्दी वाला दूध पीने से लिवर की फंक्शनिंग भी बढ़िया होती है।
5.स्किन के लिए फायदेमंद
हल्दी और दूध दोनों ही हमारी त्वचा को निखारने का काम करते हैं। हल्दी से कील, मुहांसे और पिंपल्स कम होते हैं, वहीं दूध स्किन को पर्याप्त पोषण देता है और ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है। रोजाना रात में 1 गिलास हल्दी दूध पीकर सोने से स्किन को अंदर से पोषण मिलता है जिससे एजिंग भी नहीं होती है और स्किन का नैचुरल ग्लो बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Improve Eyesight: इन 7 चीजों से बाज की तरह तेज हो सकती हैं आपकी आंखें!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
11 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
13 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
14 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
16 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
16 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
17 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
18 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
19 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines