बालों को धोने का सही तरीका क्या है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने कहा इस तरह शैंपू से साफ करें बाल

How To Wash Hair: अगर आप बालों को सही तरह से धोएंगे तो बाल ना सिर्फ साफ होंगे बल्कि उन्हें अंदरूनी रूप से बढ़ने में भी मदद मिलेगी. ऐसे में यहां जानिए बालों पर शैंपू करने को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट का क्या कहना है.

Hair Wash

BaaL Dhone Ka Sahi Tarika: सही तरह से बाल कैसे धोते हैं, जानिए यहां. Image Credit - Freepik

Hair Wash Tips: बाल धोना ऐसा काम है जिसे हम सभी बचपन से करते ही आए हैं. अगर सही तरह से बाल ना धोए जाएं तो बाल चिपचिपे हो जाते हैं, बाल डैमेज हो सकते हैं, बालों का टूटना बढ़ता है और बालों की चमक फीकी पड़ने लगती है सो अलग. वहीं, अगर बाल सही तरह से धोए जाएं तो ना सिर्फ स्कैल्प साफ नजर आती है बल्कि हेयर फॉलिकल्स को इसके फायदे मिलते हैं और हेयर ग्रोथ बेहतर होने में भी मदद मिल सकती है. ऐसे में यहां जानिए बालों की सही तरह से देखरेख के लिए किस तरह बालों को शैंपू (Shampoo) करना चाहिए. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवांदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि किस तरह बालों को शैंपू करना चाहिए. डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि वे खुद भी इसी तरह से बालों को शैंपू करती हैं जिससे उनके बालों की सेहत अच्छी रहती है. आप भी जान लीजिए डर्मेटोलॉजिस्ट का बताया तरीका.

विज्ञापन

किस तरह धोने चाहिए बाल | How To Wash Hair

कैसे लगाएं शैंपू

विज्ञापन

बालों को सही तरह से धोने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि बालों की लेंथ यानी लंबाई पर नहीं बल्कि सिर्फ बालों की जड़ों पर ही शैंपू लगाना चाहिए, आपको स्कैल्प पर शैंपू लगाकर मलना है और फिर सिर धो लेना है. इससे बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई नहीं होते हैं.

कंडीशनर लगाने का सही तरीका

विज्ञापन

डर्मेटोलॉजिस्ट ने कहा कि स्कैल्प पर शैंपू लगाकर मलें और कंडीशनर (Conditioner) को बालों की लेंथ पर लगाएं. कंडीशनर लगाकर बालों पर 2 से 3 मिनट तक रखें और फिर सिर धोकर साफ कर लें.

ऑयली बार हफ्ते में कितनी बार धोएं

विज्ञापन

अगर बाल ऑयली (Oily Hair) हैं तो सही समय पर ना धोने पर चिपचिपे नजर आ सकते हैं. इसीलिए हफ्ते में 3 बार हेयर वॉश जरूर करें.

ड्राई बालों को हफ्ते में कितनी बार धोएं

विज्ञापन

बाल अगर ड्राई हैं तो उन्हें हफ्ते में 2 बार धोएं. अगर ड्राई बालों को हर दूसरे दिन धोया जाए तो इससे बाल और ज्यादा रूखे हो सकते हैं.

इन गलतियों से बचें

विज्ञापन
  • बालों को धोने से जुड़ी गलतियों (Hair Wash Mistakes) से परहेज करना जरूरी है. पहली गलती है बालों पर गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना. अपने हेयर टाइप के अनुसार ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए और सिर पर लगाना चाहिए. सही प्रोडक्ट्स से बालों पर रिजल्ट्स भी अच्छे मिलते हैं.
  • जरूरत से ज्यादा घिस-घिसकर बाल ना धोएं. खासतौर से बालों के सिरों को ना घिसें. इससे बाल ड्राई होते हैं और दोमुंहे हो सकते हैं.
  • स्कैल्प पर कंडीशनर लगाने से परहेज करना चाहिए. कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने से बालों की चिपचिपाहट बढ़ती है.
  • बालों पर कितना शैंपू लगाया जा रहा है इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. शैंपू जरूरत से ज्यादा कम ना हो और बहुत ज्यादा भी ना हो यह देख लें.
  • कंडीशनर कितना लगाया जा रहा है इसका भी ख्याल रखें. आमतौर पर सिक्के के आकार जितना कंडीशनर लगाने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें – होंठों के फटने से परेशान हैं तो आजमाकर देख लें आचार्य बालकृष्ण का बताया नुस्खा, यह है सबसे अच्छा उपाय

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ