Hair Tips: अक्सर लोग अपनी त्वचा का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन बालों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि त्वचा के साथ-साथ बालों का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि खूबसूरती सिर्फ त्वचा से नहीं, बल्कि सुंदर और चमकदार बालों से आती है। जैसे कि आप सब जानते हैं, आजकल बालों का ध्यान रखना एक मुश्किल काम हो गया है। जिसके चलते लोग अपने बिजी रूटीन से कुछ घंटों का टाइम नहीं निकाल पाते हैं। इसके कारण लोग मार्केट में आए हुए केमिकल शैम्पू, कंडीशनर, क्रीम जैसी चीजों पर निर्भर हो जाते है। जो आपके बालों को रूखा और बेजान बना देती हैं और साथ ही बालों को खराब भी करती हैं। तो आइए नजर डालते हैं कुछ 7 असरदार नेचुरल टिप्स पर जो आपके बालों को सॉफ्ट,सिल्की-शाइनी और मजबूत करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
केला
Image Source: Freepik
केले में शहद डालकर इस मिश्रण को बालों की लेंथ पर लगाएं। यह एक अच्छा हेयर कंडीशनर है। अगर आप बालों में केला लगाते हैं, तो उसे अच्छे से वॉश जरूर करें। क्योंकि बालों में केला अगर रह जाए , तो यह आपकी स्कैल्प की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।
एलोवेरा जेल
Image Source: Freepik
एलोवेरा जेल में विटामिन-सी की मात्रा होती है। यह बालों को चमकदार बनाती है, साथ ही ड्राईनेस को भी दूर करती है। अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो एलोवेरा जेल लगाने से वह कम हो सकती है।
शहद
Image Source: Freepik
बालों में शहद और गुलाब जल को मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद है। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। दस से पंद्रह मिनट बाद बालों को धो लें।
दही
Image Source: Freepik
बालों में दही और अंडा मिलाकर लगा सकते है। अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो आपको अंडे का पीला भाग बालों में लगाना चाहिए। इस होम रेमेडी से आपके बालों को डीप कंडीशनिंग मिलेगी और वे पहले से ज्यादा चमकदार और सुंदर नजर आएंगे।
आंवला
Image Source: Freepik
आंवले के पाउडर में चाय की पत्तियों का पानी मिलाकर मिश्रण को रात भर के लिए लोहे के बर्तन में रख दें। फिर इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 30 से 45 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद आप बालों को धो सकते हैं। इससे आपके बालों में चमक आ जाएगी।
नारियल का पानी
Image Source: Freepik
आप बालों में नारियल पानी भी लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए नारियल पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं, साथ ही पूरी लेंथ में भी लगाएं। इससे बाल हाइड्रेटेड नजर आते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
Image Source: Freepik
आप एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर बालों को उससे धो सकते हैं। इससे आपके बालों में चमक आ जाएगी और स्कैल्प भी क्लीन हो जाएगा, क्योंकि यह एक बेहतरीन स्कैल्प एक्सफोलिएटर है।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए खाएं ये 3 फूड! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
4 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
8 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
9 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
9 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
11 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
12 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
13 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
15 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines