Hair Spray Side Effects: हेयरस्प्रे कर सकता है बाल खराब, नुकसान जानकर हेयरस्टाइल बनवाने का सोचेंगे भी नहीं

Hair Spray Side Effects: स्टाइलिश बालों के लिए उन पर हेयर स्प्रे लगाना बहुत कॉमन है। इन स्प्रे का इस्तेमाल सेलेब्रिटीज के साथ-साथ अब आम लोग भी करने लगे हैं। हालाँकि लुक के लिए यह अच्छा है, मगर बालों के लिए ये काफी नुकसानदायक भी हो सकता है।

hair spray side effects

hair spray side effects

Hair Spray Side Effects: बालों को स्टाइल बनाने के लिए लोग हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी हेयर स्प्रे का यूज करने का सोच रहे हैं तो उससे पहले इसके नुकसानों के बारे में जरूर जान लें। वैसे तो हेयर स्प्रे लगाने से बालों को कई लाभ हो सकते हैं, लेकिन इससे बालों को कुछ नुकसान भी होते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

विज्ञापन

पहले हेयर स्प्रे के कुछ फायदों के बारे में जानें…

  • हेयर स्प्रे बालों को स्टाइलिश लुक दे सकता है।
  • हेयर स्प्रे की मदद से कोई भी हेयरलुक लिया जा सकता है।
  • इन स्प्रे की मदद से बालों को लंबे समय तक बिगड़ने से बचा सकते हैं।
  • बालों को घना दिखाने में भी मदद करता है।
  • बालों को बिखरने से बचाता है।

ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं! 

विज्ञापन

हेयर स्प्रे लगाने के कुछ नुकसान

आप बालों को अच्छा लुक देने के लिए स्प्रे लगा सकते हैं। हालांकि स्प्रे लगाना गलत नहीं है, लेकिन इसके नुकसान को जानना भी जरूरी है।

  • हेयर स्प्रे के रोजाना इस्तेमाल से बालों में बिल्ड अप जमा होता है, जिससे बाल ड्राई होने लगते हैं।
  • हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। इससे हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।
  • स्प्रे का इस्तेमाल करने से बालों को नॉर्मल दिनों में मैनेज करना मुश्किल हो जाता है।
  • कई बार हेयर स्प्रे से बाल इतने सख्त हो जाते हैं कि उन पर कंघी करना भी मुश्किल हो जाता है।
  • हेयर स्प्रे से बाल सफेद हो सकते हैं।
  • हेयर स्प्रे लगाने से बालों में खुजली की समस्या होती है।
hair spray side effects

hair spray side effects

विज्ञापन

कैसे करें सही तरीके से इस्तेमाल?

नियंत्रित इस्तेमाल

हेयर स्प्रे का इस्तेमाल संभलकर करना सही रहता है। हेयर स्प्रे को कम और किसी आवश्यक दिन ही यूज करें।

अपने बालों को समझें

आपके बाल कैसे हैं, इस पर ध्यान दें। हर प्रकार के बालों के लिए एक अलग किस्म का हेयर स्प्रे मिलता है। इसलिए सही हेयर स्प्रे का चुनाव करें।

विज्ञापन

सही से स्प्रे करें 

जब भी बालों पर स्प्रे लगाएं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे 25 से 30 सेंटीमीटर की दूरी पर ही बालों में स्प्रे करें। हवादार जगहों पर स्प्रे करें। बालों की जड़ों में स्प्रे न लगने दें।

अच्छा स्प्रे चुनें

स्प्रे खरीदते समय उसमें किन-किन रसायनों का इस्तेमाल किया गया है, इस पर ध्यान दें। हमेशा स्प्रे की बोतलों को पढ़कर उसमें डेट और हेयर टाइप चेक करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ