Hair Growth TIPS: बालों की ग्रोथ कैसे करें? बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय क्या हैं? बालों को शाइन कैसे बनाएं? अगर आप भी इन सवालों के जवाब तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम देखते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन ये कैमिकल प्रोडक्ट कई बार फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं।
तेलों से करें बालों की ग्रोथ
ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से बालों की ग्रोथ चाहते हैं या फिर उन्हें शाइनी बनाना चाहती हैं तो तेलों की मदद लीजिए। तेल सदियों से घने, मजबूत, लंबे बालों का राज रहे हैं। हम आपके लिए 2 ऐसे तेलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। इन तेलों का नाम सरसों और अरंडी का तेल है।
बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं सरसों-अरंडी तेल?
सरसों का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें हेल्दी फैट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्टिमुलेट करने में हेल्प करते हैं, जबकि अरंडी यानी कैस्टर ऑयल भी हेल्दी फैट्स और सरसों तेल के समान पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जब इन दोनों का उपयोग एक साथ किया जाता है तो बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। साथ ही वह मजबूत और शाइन बनते हैं।
बालों में ऐसे लगाएं सरसों-अरंडी तेल
- सबसे पहले सरसों और अरंडी का तेल बराबर मात्रा में लें।
- फिर इन दोनों को हल्का गर्म करना होगा।
- तेल गुनगुना हो जाए तो इसे गैस से उतार लें।
- अब इसे बालों में डायरेक्ट अप्लाई करें।
बालों में सरसों-अरंडी तेल लगाने से फायदे?
बालों में सरसों और अरंडी का तेल एक साथ लगाने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ होती है। इससे बालों की जड तक पर्याप्त पोषण पहुंचता है। लिहाजा हेयर मजबूत बनते हैं। ये दोनों तेल डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं। इनका रेगुलर इस्तेमाल बालों को मोटा, लंबा, शाइनी और घना बनाता है।
इस बात का रखें ध्यान
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सिर धोने से कम से कम 4 घंटे पहले इस तेल को बालों में जरूर लगाएं। सप्ताह में 2-3 बार लगाने से बहुत लाभ मिलेगा।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
16 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines