Hair Growth TIPS: आपने अब तक आम के फायदे तो सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के फल के अलावा इसके पत्ते भी आपको कई तरह से फायद पहुंचाते हैं। आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं में इनका यूज कर सकते हैं। यह बालों को मुलायम बनाने के साथ तेजी से ग्रोथ करने में मददगार हैं। हम आपके लिए आम के पत्तों से तैयार ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं, जिसकी मदद से बालों की ग्रोथ की जा सकती है।
अगर आपके बालों की लंबाई नहीं बढ़ती है तो ये खबर आपके काम की है। आम के पत्तों का यूज करके बालों का तेजी से विकास कर सकते हैं। इसका यूज कैसे किया जाता है और इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं, जानिए इसके बारे में.
बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं आम के पत्ते?
ओनली माय हेल्थ की खबर के अनुसार, आम के पत्ते बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें शक्तिशाली गुण होते हैं। आम के पत्तों से बालों को विटामिन सी, ए मिल जाते हैं। खास बात ये है कि आम पत्ते स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को स्टिमुलेट करते हैं। यह स्कैल्प से हानिकारक बैक्टीरिया और डेड स्किन को भी साफ करते हैं। आम के पत्तों के पेस्ट से आप उन्हें मजबूत बना सकते हैं। खास बात ये है कि यह बालों को झड़ने से रोकता है।
आम के पत्तों से बनाएं हेयर पैक
- 4-5 आम के पत्तों को अच्छी तरह धो लें।
- फिर इन्हें मिक्स करके एक महीन पेस्ट बना लें।
- अब आप इस पेस्ट में 1 चम्मच दही डालें।
- फिर नींबू का रस और मुल्तानी मिट्टी डालकर मिक्स करें।
- इस पेस्ट को सिर पर 30 मिनट के लिए अप्लाई करें।
- इसके बाद आप बालों को धो सकते हैं।
- हफ्ते में 2 बार ये नुस्खा अपनाने से फायदा मिल सकता है।
इस नुस्खे के फायदे
- आम के पत्तों के नुस्खे से बालों को मिलने वाले फायदे
- बालों को सफेद होने से बचाने में मदद करता है।
- बालों और स्कैल्प की फंगस को साफ करता है।
- बालों में होने वाली एलर्जी ठीक करता है।
- बालों की नैचुरल चमक को बनाए रखता है।
- बालों को घना बनाकर दोमुंहे की समस्या खत्म करता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines