Hair Growth And Thickness Home Remedies: गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड का जितना ज्यादा असर व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है, उतना ही प्रभाव बालों पर भी पड़ता है। इससे बाल बेजान व रूखे होने लगते हैं, जिसके बाद न तो ये बढ़ते हैं और न ही घने होते हैं। जो दिखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में बालों को घना व मजबूत बनाने के लिए आप घरेलू इलाज कर सकती हैं। ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से पतले व बेजान बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं, बालों को घना बनाने के 3 घरेलू नुस्खे के बारे में।
ये भी पढ़ें- चेहरा धोते समय की गई इन 3 गलतियों से फेस हो सकता है खराब!
चाय पत्ती का पानी और आंवला पाउडर
अगर आपको भी अपने बाल घने करने हैं, तो इसके लिए आप बालों में चाय पत्ती के पानी से बना पेस्ट लगा सकती हैं। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर फ्राई पैन रखें। फिर उसमें पानी और चाय पत्ती डालें। दोनों को कम से कम 15 से 20 मिनट पकाएं। जब पानी का रंग हल्का ब्राउन होने लगे, तो पानी को छान कर एक बाउल में निकाल लें। फिर उसमें आंवला पाउडर डालें और दोनों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। अगर आप इस पेस्ट को नियमित रूप से बालों व स्कैल्प पर लगाते हैं, तो आपके बाल तेजी से बढ़ने लगेंगे। साथ ही हल्के बालों की समस्या भी दूर हो सकती है।
ग्रीन टी
शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर लगाना बहुत जरूरी है। इससे बालों में चमक बनी रहती है और बाल कम टूटते हैं। हालांकि कंडीशनर की जगह आप ग्रीन टी का पानी भी लगा सकती हैं। शैंपू करने के तुरंत बाद अपने बालों की ग्रीन टी के पानी से मसाज करें। इससे कुछ ही समय में आपके बाल घने व मजबूत हो जाएंगे।
नारियल और अरंडी का तेल
बालों को घना बनाने के लिए नारियल और अरंडी (Ricinus Oil or Castor Oil) का तेल लगाना फायदेमंद होता है। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें दो चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे बालों में लगाएं। अगर आप नियमित रूप से बालों में इसे लगाती हैं, तो इससे कुछ ही समय में आपके बाल लंबे, मजबूत व घने हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Green Coffee पीने के 5 फायदे, कैसे बनाएं और जानें Green Tea से कैसे बेहतर?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines