हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गंजेपन से क्या आप भी हैं परेशान? तो करें ये 3 काम

Baldness Treatment: बाल झड़ने के पीछे कोई लंबी बीमारी, शारीरिक व मानसिक तनाव, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स या पोषण में किसी चीज की कमी भी हो सकती है,तो आइए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं,जिनके इस्तेमाल से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

विज्ञापन

Baldness Treatment: एक वक्त था जब गंजेपन को बुढ़ापे की निशानी समझा जाता था, लेकिन आजकल 20 से 25 साल के लोग भी हेयर फॉल के शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल हो सकती हैं।

कई लोगों के बाल तो शादी करने से पहले ही लगभग पूरी तरह झड़ जाते हैं जिस कारण उन्हें शर्मिंदगी और लो कॉन्फिडेंस का शिकार होना पड़ता है। और परेशान रहते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ मामलों में ऐसा जेनेटिक कारणों से हो सकता है,लेकिन ज्यादातर केस में ये फास्ट फूड हैबिट्स की वजह से होता है।

बाल झड़ने के पीछे कोई लंबी बीमारी, शारीरिक व मानसिक तनाव, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स या पोषण में किसी चीज की कमी भी हो सकती है,तो आइए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं,जिनके इस्तेमाल से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

विज्ञापन

आपको गंजेपन से बचाएंगी ये चीजें

1. आंवला-नीम

आंवला और नीम की मदद से आप गंजेपन से राहत पा सकते हैं। ये बालों को वापस लाने में मददगार हैं। इसके लिए थोड़ा सा आंवले का पाउडर और नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें,और इस पानी से हफ्ते में दो बार अपने सिर को धोयें। इससे बालों का झड़ना भी रुक जायेगा और नये बाल भी उगने लगेंगे।

यह भी पढ़ें : Hair Fall Stop: रोज झड़ रहे बालों से निजात दिलाएगा ये मेथी का घरेलू नुस्खा, जड़ से मिलेगी मजबूती, हेयर हो जाएंगे शानदार

विज्ञापन

यह भी देखें

2. मुलेठी का करें उपयोग

विज्ञापन

बालों को वापस लाने और गंजापन दूर करने के लिए आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सी मुलेठी लें और इसमें दूध की कुछ बूंदे डालें, साथ ही एक चुटकी केसर भी डाल लें और फिर इसको पीसकर बारीक पेस्ट बना लें, और इस पेस्ट को रात में सोने से पहले अपने सिर पर लगाएं और सुबह शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से बालों का झड़ना कम होने लगता है।

3. प्याज का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

सबसे पहले प्याज को छीलकर बीच से दो हिस्सों में काट लें और अब इस प्याज को सिर में उस जगह पर धीरे-धीरे रोजाना पांच-सात मिनट तक रगड़ें जहां से बाल ज्यादा झड़ रहे हैं। इससे बालों का झड़ना भी बंद होगा और नए बाल भी आने लगेंगे।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। News24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें।

यह भी देखें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola