हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Hair Fall Reasons: हेयर लॉस से हैं परेशान? तो इन 4 आसान बदलावों से बचा सकते हैं बाल

Hair Fall Reasons: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें लगता है कि बाल सिर्फ हार्ड पानी, केमिकल प्रोडक्ट्स या ऑयलिंग न करने की वजह से झड़ते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो एक्सपर्ट के अनुसार यह केवल एक कारण नहीं है। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट के मुताबिक बाल झड़ने की और भी क्या वजहें हो सकती हैं।

विज्ञापन

Hair Fall Reasons: आज के समय में बहुत से लोग झड़ते बालों से परेशान हैं। इसके लिए वे न जाने क्या-क्या उपाय आजमाते हैं महंगे शैंपू, तेल, घरेलू नुस्खे और इलाज तक। लेकिन फिर भी कोई खास फायदा नहीं होता। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ हार्ड पानी, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स या ऑयलिंग न करने से बाल झड़ते हैं, तो आप अधूरी जानकारी के शिकार हैं। कुछ रोजाना की आदतें और आम चीजें भी आपके बालों को गिराने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। आइए जानें वे क्या हैं।

हार्मोनल असंतुलन और केमिकल डियोड्रेंट से बचें

रोजाना इस्तेमाल होने वाले कुछ डियोड्रेंट और स्किन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा करते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप नेचुरल या ऑर्गेनिक ऑप्शन अपनाएं।

प्रोसेस्ड मीट का सेवन बंद करें

    प्रोसेस्ड मीट में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं, जो बालों की सेहत पर सीधा असर डालते हैं। इसकी जगह अंडा, दाल, दूध, पनीर, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और सनफ्लावर सीड्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। इससे आपके बाल झड़ना कम हो जाएगें।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- World Coconut Day 2025: इस विश्व नारियल दिवस पर ट्राई करें घरेलू नारियल तेल बनाने की रेसिपी

    रोजाना हेयर ऑयलिंग करें

    सिर में नियमित तेल मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं। नारियल, आंवला या बादाम तेल का इस्तेमाल करें। ये बालों को लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है।

    विज्ञापन

    धूम्रपान से दूर रहें

    धूम्रपान से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे स्कैल्प तक पूरा पोषण नहीं पहुंच पाता। यह न सिर्फ बाल झड़ने का, बल्कि समय से पहले सफेद होने का भी बड़ा कारण बन सकता है।

    ये भी पढ़ें- DIY Dye Hair Oil: उम्र से पहले सफेद बाल? अब बनाएं ये घरेलू हेयर डाई ऑयल और पाएं काले-घने बाल

    विज्ञापन

    संबंधित खबरें

    Tags:

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola