Hair Extension Care Tips: अगर आप हेयर एक्सटेंशन लगाती हैं तो उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। खासकर बारिश के मौसम में या यात्रा के समय अगर सही ध्यान न दिया जाए तो हेयर एक्सटेंशन जल्दी खराब हो सकते हैं। बालों की सुंदरता बनाए रखने के लिए एक्सटेंशन को साफ, सूखा और उलझने से बचाकर रखना चाहिए। अगर आपने एक्सटेंशन लगाए हैं और उनकी केयर नहीं की तो वो जल्दी उलझ सकते हैं, टूट सकते हैं या अपनी चमक खो सकते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्टेप्स के बारे में जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
हेयर ब्रश से धीरे-धीरे कंघी करें
अगर आप भी हेयर एक्सटेंशन ता इस्तमाल करते हैं तो आपको कभी भी झटके से कंघी नहीं करनी चाहिए। हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी या सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश का इस्तेमाल करें और नीचे से ऊपर की ओर धीरे-धीरे सुलझाएं।
एक्सटेंशन को सावधानी से धोएं
एक्सटेंशन को रोजाना धोना जरूरी नहीं होता। जब भी धोएं, तो हल्के शैम्पू का प्रयोग करें और बालों को मसलें नहीं, बस हल्के हाथों से साफ करें। इससे आपके बाल उलझेंगे नहीं।
डीप कंडीशनिंग करें
हेयर एक्सटेंशन को आप अच्छे से कंडीशनर करें क्योंकि इसमें नमी की जरूरत होती है। सप्ताह में एक बार डीप कंडीशनिंग जरूर करें, ताकि बाल मुलायम और चमकदार बने रहें।
हीट स्टाइलिंग कम करें
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर जैसी चीजों का अधिक इस्तेमाल एक्सटेंशन को रूखा और बेजान बना सकता है। इसलिए इसका उपयोग कम से कम करें और हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे जरूर लगाएं।
गीले एक्सटेंशन के साथ न सोएं
गीले एक्सटेंशन के साथ सोने से बाल उलझ सकते हैं और टूट सकते हैं। सोने से पहले एक्सटेंशन को अच्छी तरह सूखा लें और हल्का सा ढीला चोटी बना लें।
ये भी पढे़ं- सोशल मीडिया पर क्यों हो रही Labubu Doll की चर्चा? रिहाना से लेकर बॉलीवुड स्टार्स को भी बनाया दीवाना
संबंधित खबरें
मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
17 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
20 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
21 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
22 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines