Hair Conditioner Home Remedy: लड़का हो या लड़की, स्किन केयर और हेयर केयर सभी को करना होता है। बालों की केयर में ऑयलिंग, शैंपू और कंडीशनिंग शामिल है। कंडीशनर का काम होता है बालों के टेक्सचर को स्मूथ बनाना। वैसे तो हर कोई शैंपू के बाद बालों में कंडिशनर लगाता है, मगर एक शिकायत लोगों में काफी समय से है कि कंडीशनर से हेयरफॉल होता है। तो क्यों न बाजार से कंडीशनर खरीदना ही बंद कर दें? जी हां, अब आप घर पर ही इस घरेलू नुस्खे से बना सकते हैं इजी होममेड और किफायती हेयर कंडिशनर। कैसे, तो चलिए आपको बताते हैं।
कंडीशनर बनाने के लिए सामग्रियां
4-5 भिंडी
1 एलोवेरा की पत्ती
1 बड़े चम्मच अलसी के बीज
1 बड़े चम्मच कच्चे चावल
2 कप पानी
ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं!
इसे बनाने की विधि
सबसे पहले भिंडी और एलोवेरा को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद गैस ऑन करके एक पैन को गर्म होने रख दें। यह बर्तन गहराई वाला होना चाहिए, जैसे पतीला या सॉसपैन। अब इसमें भिंडी और एलोवेरा को डालकर चलाएं। इसके बाद चावल और अलसी के बीज डालकर पानी डाल दें। अब इसे अच्छे से उबालें। आपको इसे तब तक पकाते रहना है जब इसका टेक्सचर चिपचिपा और रंग हल्का भूरा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें। आप खुशबू के लिए इसमें अपनी पसंद के किसी तेल की बूंदें भी डाल सकते हैं। अगर कोई तेल नहीं है, तो गुलाब या खुशबूदार फूल की कुछ पंखड़ियों को भी इसमें डाल सकते हैं। जब यह मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो एक मलमल के कपड़े में इसे डालकर निचोड़ें। इसे अच्छे से निचोड़ें तब तक जब तक सारा गुदा न निकल जाए।
कैसे करें स्टोर?
आपका होममेड हेयर कंडीशनर तैयार है। आप इसे तुरंत भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे स्टोर करने के लिए एक एयरटाइट टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें, उसमें यह कंडिशनर 7 दिनों तक रखा जा सकता है।
होममेड कंडीशनर के फायदे
घर पर तैयार किए गए इस कंडिशनर से आपको हेयरफॉल की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा, यह आपके बालों के साथ स्कैल्प को भी प्रोटेक्ट करेगा। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी, दोमुंहे बालों की समस्या नहीं होगी और बालों की चमक बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- Teeth Brightening: पीले दांतों से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगी यह जोड़ी, फॉलो करें सिंपल घरेलू नूस्खा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
14 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
17 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
21 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines