---विज्ञापन---

Hair Care TIPS: रात में लगाएं ये नेचुरल चीज…सुबह पाएं काले बाल, हमेशा के लिए खत्म होगी सफेद बालों की समस्या

Hair Care TIPS: सफेद बालों का इलाज क्या है? सफेद बालों की समस्या हमेशा के लिए ठीक कैसे करें? सफेद बालों का नेचुरल इलाज क्या है? अगर आप मन में भी इस तरह के सवाल कौंध रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब लेकर आए हैं। आप देखते […]

---विज्ञापन---

Hair Care TIPS: सफेद बालों का इलाज क्या है? सफेद बालों की समस्या हमेशा के लिए ठीक कैसे करें? सफेद बालों का नेचुरल इलाज क्या है? अगर आप मन में भी इस तरह के सवाल कौंध रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब लेकर आए हैं। आप देखते हैं कि आजकल लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं।

आखिर क्यों सफेद होते हैं बाल?

बलों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जब शरीर में मेलेनिन कम होता है तो बाल सफेद होने लगते हैं। मेलेनिन एक रंगद्रव्य है, जो बालों के रंग को काला बनाता है। यह पिंगमेंट आंख, बाल और स्किन की रंग और चमक को बनाए रखने में मददगार है। इसके अलावा् उल्टा सीधा खानपान और पोषक तत्वों की कमी भी बालों के सफेद होने का कारण बनती है।

---विज्ञापन---

सफेद बालों को काला कैसे बनाएं?

अगर आप सफे बालों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा चाहते हैं तो नीचे दिए गए नुस्खे आजमा सकते हैं। इस खबर में हम आपके लिए सफेद बालों के कारण और उन्हें नेचुरल तरीके से काला बनाने के कुछ नुस्खे लेकर आए हैं। ये नुस्खे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से कहीं ज्यादा फायदेमंद होते हैं और इनका असर लंबे समय तक रहता है।

सफेद बालों को काला बनाने वाले तीन नुस्खे

1. करी पत्ता और तेल से बालों को करें काला

  • सबसे पहले एक कप करी पत्ता लें।
  • काला पड़ने तक उसे उबालना है।
  • ठंडा होने के बाद इसमें तेल मिलाएं।
  • रात को सोते समय इसे बालों में लगाएं।
  • फिर आप बालों की अच्छे से मसाज करें।
  • इसके बाद सुबह हल्के गर्म पानी से बालों को धो लें।

2. नींबू और बादाम का तेल से बालों का काला करें

  • सबसे पहले जरूरत के हिसाब से बादाम तेल लें।
  • इसके बाद आप उसमें नींबू का रस मिला लें।
  • इन दोनों को अच्छे से मिलाकर आप अच्छा मिक्स करें।
  • फिर इसे बालों में लगाकर मसाज करें।
  • करीब 30 मिनट बाद बालों को धो लें।

3. आंवला-मेथी दाने से बाल करें काले

  • सबसे पहले आपको 6 से 7 आंवले लेने हैं।
  • फिर उसमें तीन चम्मच नारियल या बादाम का तेल डालें।
  • फिर इन्हें जब तक बॉयल करें तक तक यह रंग न छोड़ने लगे।
  • फिर आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने पर इसमें 1 चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगाएं।
  • आप इसे रात को लगा कर सो जाएं।
  • जब सुबह उठें तो शैंपू से बालों को वॉश कर लें।

Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2023 04:40 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola