Hair Care Tips: ये 3 आदतें कर सकती हैं समय से पहले बालों को सफेद, जानें काला करने का तरीका

Hair Care Tips: अगर आपके भी बाल समय से पहले सफेद हो गए हैं, तो इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए घर पर ही कई नेचुरल तरीके अपना सकते हैं।  

Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और आदतों की वजह से कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसके लिए कई लोग हेयर प्रोडक्ट्स या घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपने बालों काला बनाते हैं, ताकि उन्हें बाहर जाने के बाद शर्मिंदगी महसूस न हो। कम उम्र में बाल सफेद होने से न सिर्फ आपका लुक खराब होता है, बल्कि ये आपके कॉन्फिडेंस को भी कम कर सकता है। बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण और इसे कैसे कम कर सकते हैं?

विज्ञापन

तनाव

कई बार हम तनाव में रहने लगते हैं, जिसके कारण शरीर में मौजूद माइटोकॉन्ड्रिया में बदलाव होने लगता है। ये बालों में प्रोटीन कम करता है, जिस वजह से कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूट्रिएंट्स की कमी

शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण भी बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ सकती है। शरीर के तरह ही बालों को हेल्दी और काले बनाए रखने के लिए सही मात्रा में न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है।

विज्ञापन

नींद की कमी

शरीर को हेल्दी रहने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती है, लेकिन जब हम पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं तो ये शरीर से लेकर बालों तक को नुकसान पहुंचाती है। इसके कारण बालों के ग्रोथ में रुकावट आ सकती है और बाल सफेद भी हो सकते हैं।

कैसे करें बचाव

आंवला – सुबह एक गिलास आंवले का जूस पिएं।

विज्ञापन

प्याज का तेल- प्याज के बीज का तेल या प्याज का रस हफ्ते में दो बार स्कैल्प पर लगाएं।

करी पत्ते – दही में करी पत्ते का पेस्ट मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें।

विज्ञापन

काले तिल- अपने किसी भी खाने में 1 चम्मच काले तिल को मिलाएं या स्कैल्प पर काले तिल का तेल लगाएं।

विज्ञापन

हेल्दी डाइट- अपनी डाइट में विटामिन बी, विटामिन ए और सी, जिंक और आयरन से भरपूर फूड लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ