Hair Care TIPS: गर्मियों के मौसम में अधिक पसीन आने से बालों में तरह-तरह की समस्याएं होती हैं। वह कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों से जुड़ी समस्याओं में केमिकल युक्त प्रोडक्ट लगाने से फायदे की जगह कई बार नुकसान भी होता है। ऐसे में अगर आप बालों के झड़ने, कमजोर होने और उनकी लंबाई नहीं बढ़ने से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। एक जूस का इस्तेमाल करते आप मनचाहे बाल पा सकती हैं। जानिए इसके बारे में नीचे…
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप सिंपल और नेचुरल चीजों की मदद से बालों की देखभाल करें तो ये बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और इन्हें अधिक से अधिक फायदा पहुंचाते हैं। हम आपके लिए एक ऐसा जूस लेकर आए हैं, जिसका 21 दिनों तक यूज और सेवन करें तो बालों की सेहत बढ़िया रहती है। इससे बाल घने, मजबूत और लंबे हो सकते हैं।
बालों के लिए जूस बनाने का सामान
- छोटा कटा हुआ आंवला
- कटा हुआ चुकंदर
- धुली हुई करी पत्ता एक मुट्ठी
- धनिया के बीच
- रोजमेरी के ताजे या सूखे हर्ब
जूस को ऐसे करें तैयार
- सबसे पहले एक मिक्सी जार में आंवला और चुकंदर का टुकड़ा डालें।
- फिर इसमें करी पत्ता, धनिया पत्ता या भीगे धनिया के बीज का पानी डालें।
- अब रोजमेरी के पत्ते या भिगोए हुए रोजमेरी के पानी को डाल लें।
- इन सभी को मिक्स करके अच्छी तरह से एक पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर इसे बिना छानें कटोरी में डालकर आराम से रख लें।
- इसके बाद इसे आप अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं।
- इस जूस को आप खाली पेट सुबह-सुबह पी भी सकते हैं।
- 3 सप्ताह लगातार ऐसा करने से बाल घने और मोटे भी बनेंगे।
बालों में आंवला-चुकंदर जूस लगाने के फायदे
हेल्थलाइन के अनुसार, आंवाल बालों की सेहत के लिए बढ़िया माना गया है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जिसे बालों में लगाने से सेल्स रीजेनरेशन में मदद मिलती है। बाल मजबूत होते हैं। आंवला में आयरन, फास्फोरस और विटामिन सी जैसे कई खनिज पाए जाते हैं। जो बालों को मजबूत लंबा काला और घना बनाने में मददगार हैं। वहीं बीटरूट, करी पत्ता, धनिया पत्ता भी बालों का खास ख्याल रखते हैं। ये झड़ते बालों से निजात दिलाते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines