Hair Care Tips: खान-पान में लापरवाही और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। लाइफस्टाइल के साथ-साथ हमारे आस-पास का वातावरण भी हमारे स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव डालता है। ये सभी कारक सेहत के अलावा हमारी त्वचा और बालों पर भी असर डालते हैं। बालों का असमय सफेद होना अब तो आम बात हो गई है। जब शुरुआत में हमें कुछ सफेद बाल नजर आने लगते हैं तो उनकी एक्सट्रा देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है।
बालों को कलर करने के लिए बाजार में कई विकल्प उपलब्ध हैं। वैसे तो हेयर कलर आपको तुरंत सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है लेकिन इसमें मौजूद केमिकल के कारण यह बालों पर बुरा असर डालता है। ऐसे में जरूरी है कि बालों को कलर करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए। आइए जानते हैं सफेद बालों से छुटकारा पाने के ऐसे नुस्खे के बारे में जिसका इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है।
बाल सफेद क्यों हो जाते हैं?
अक्सर मेलेनिन की कमी के कारण हमारे बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। अगर आप अपने बालो को नेचुरली काला करना चाहते हैं तो करी पत्ते से बना हेयर मास्क लगा सकते हैं। इस मास्क के इस्तेमाल से न सिर्फ आपके बाल काले होंगे बल्कि शाइन भी करेंगे। आइए जानते हैं हेयर मास्क बनाने का तरीका।
ये भी पढ़ें- चेहरे का खो गया है निखार? तो बस बेसन में ये चीज मिलाकर लगा लें और फिर देखें कमाल!
हेयर मास्क बनाने की सामग्री
- 1 कप दही
- 15-20 कढ़ी पत्ता
- 3 चम्मच नारियल का तेल
हेयर मास्क ऐसे बनाएं
- करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने के लिए इसकी पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट में नारियल का तेल और दही मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अंत में इस पेस्ट को हल्का गुनगुना कर लें। हेयर मास्क तैयार है।
- ऐसे करें हेयर मास्क का इस्तेमाल
- हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह धो लें।
- जब बाल अच्छे से सूख जाएं तो इस मास्क को बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
- करीब 1 घंटे बाद जब हेयर मास्क सूख जाए तो बालों को अच्छी तरह धो लें।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines