Hair Care Tips: आजकल लोग अपनी बदलती जीवनशैली के कारण कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। तेजी से बदलती जीवनशैली का असर न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा और बालों पर भी पड़ रहा है। इन्हीं में से एक है बालों का समय से पहले सफेद होना, जिससे आजकल कई लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग अक्सर अपने सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं या कलर करवाते हैं लेकिन केमिकल वाले कलर सेहत और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अगर आप भी बालों के समय से पहले सफेद होने से परेशान हैं तो आप नेचुरल तरीके से अपने बालों को काला कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मेहंदी में किन चीजों को मिलाकर आप नेचुरल ब्लैक हेयर पा सकते हैं।
नेचुरल ब्लैक हेयर पाने के लिए मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीजें
नींबू-अंडा- बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आप मेहंदी में अंडा और नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। इसका पेस्ट बनाने के लिए 4-5 चम्मच मेहंदी में 3-4 चम्मच नींबू का रस लें और इसमें एक अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें और इसके बाद बाल धो लें। इसे लगाने से बाल काले होने के साथ-साथ स्वस्थ और चमकदार भी होंगे।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: पाना चाहते हैं चमकदार और बेदाग त्वचा? तो ऐसे करें चेहरे पर आलू का इस्तेमाल
आंवला- आंवला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह सफेद बालों को काला बनाने में भी कारगर है। इसके लिए आपको 2-3 सूखे आंवले को एक लोहे की कड़ाही में एक कप पानी में रात भर भिगोकर रखना होगा। अब इस पानी को मेहंदी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें फिर बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके बाल काले होंगे।
केला- केला सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। मेहंदी में केला मिलाकर लगाने से बाल काले हो सकते हैं। इसके लिए एक पके केले को अच्छे से मैश कर लें और फिर इसमें 3-4 चम्मच मेहंदी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। से बालों पर लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बाल धो लें। इससे आपके बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत भी होंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 hr agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
15 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
16 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
18 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
19 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
19 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
20 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
21 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
22 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines