---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Hair care TIPS: सफेद बालों की समस्या जड़ से होगी खत्म, बस अपना लीजिए ये 3 घरेलू उपाय, जानिए

Hair care TIPS: हम देखते हैं उल्टा सीधा खानपान और पोषक तत्वों की कमी के चलते कम उम्र में ही सफेद बाल होने लगते हैं। जब बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं तो लोग आपको अधिक उम्र का समझने लगते हैं। ऐसे में आत्मविश्ववास भी कम होता है। अगर आप भी सफेद बालों की समस्या […]

Hair care TIPS: हम देखते हैं उल्टा सीधा खानपान और पोषक तत्वों की कमी के चलते कम उम्र में ही सफेद बाल होने लगते हैं। जब बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं तो लोग आपको अधिक उम्र का समझने लगते हैं। ऐसे में आत्मविश्ववास भी कम होता है। अगर आप भी सफेद बालों की समस्या का जड़े से इलाज चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। नीचे जानिए इनके बारे में…

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कई बार सफेद बाल हार्मोंस के असंतुलन, बीमारी, गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल और पोषक तत्वों की कमी के कारण हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों को यह समस्या कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी होती है। लेकिन आप नीचे दिए गए घरेलू उपायों से सफेद बालों से निजात पा सकते हैं।

---विज्ञापन---

सफेद बालों की समस्या जड़े से खत्म करने के घरेलू उपाय

1. बालों को सफेद होने से रोकता है तिल का तेल

सफेद बालों की समस्या में तिल का तेल बेहद फायदेमंद है। यह बालों को मजबूत करने के साथ सफेद होने से भी रोकने के साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। इससे स्कैल्प की मसाज करें। आप इसे जैतून, सरसों के बीज या बादाम के तेल के साथ भी मिला सकते हैं।

2. आंवला पाउडर सफेद बालों से निजात दिलाता है

---विज्ञापन---

सफेद बालों की समस्या में आंवला पाउडर भी मददगार है। आप 2 चम्मच आंवला पाउडर को 3 बड़े चम्मच नारियल तेल में मिलाकर गर्म कर लें। तेल काला होने तक इसे पकाएं। ठंडा होने पर इस मिश्रण को बालों पर लगाना है, फिर बालों को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।

3. अखरोट का यूज

अखरोट का यूज भी सफेद बालों की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। आप सफेद बालों को काला करने के लिए इसका यूज कर सकते हैं। इसके लिए अखरोट का छिलका का पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को गर्म पानी में भिगोकर बालों पर लगाएं। 1 से 2 घंटे बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।

---विज्ञापन---

इस बात का रखें ख्याल

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए आप इन उपायों को आजमाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 19, 2023 06:48 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola