Hair Care Tips: अब रूखे-सूखे और दोमुंहे बालों से मिलेगी राहत, जानिए हेयर सीक्रेट टिप्स

Hair Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने, सुंदर हों, लेकिन ऐसा कई बार होता है कि दोमुंहे बाल बालों की सुंदरता को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइए जानते हैं कुछ हेयर टिप्स के बारे में जिन्हें आप दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आजमा सकते हैं।

Hair Care Tips: अब रूखे-सूखे और दोमुंहे बालों से मिलेगी राहत, जानिए हेयर सीक्रेट टिप्स

Hair Care Tips: हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने और सिल्की हों, लेकिन बालों की सही देखभाल न होने पर दोमुंहे बाल यानी स्प्लिट एंड्स की समस्या काफी बढ़ जाती है। यह समस्या तब होती है जब बाल रूखे, कमजोर और डैमेज हो जाते हैं। इसके कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है और उनका लुक भी खराब दिखने लगता है। तो आइए जानते हैं कौन-से हेयर केयर रूटीन हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही बालों को हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं।

विज्ञापन

बालों की ट्रिमिंग

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप हर 6-8 हफ्ते में बालों की ट्रिमिंग कराते हैं तो इससे आपके बाल अच्छे रहेंगे और दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आपके बाल हेल्दी और शाइनी भी लगेंगे।

हफ्ते में दो बार करें मालिश

आपको हफ्ते में दो बार नारियल तेल या बादाम तेल से मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे और दोमुंहे बालों की भी कोई शिकायत नहीं होगी। इसलिए कोशिश करें हफ्ते में दो बार बालों में मालिश जरूर करें।

विज्ञापन

हीट टूल्स

आज के समय में बहुत से लोग अपने बालों में हीट टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करना बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है। तो कोशिश करें कि बालों में हीटिंग टूल्स का प्रयोग कम से कम करें। इससे आपके बाल दोमुंहे भी नहीं होंगे और हेल्दी भी बने रहेंगे।

हेयर कंडीशनर जरूर लगाएं

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसे बहुत से लोग हैं जो हेयर वॉश के बाद कंडीशनर नहीं लगाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो ये गलती न करें। हमेशा हेयर वॉश के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। यह बालों को नमी देने में मदद करता है। इसके साथ ही बालों को स्मूथ बनाता है।

अंडे और दही का मास्क

अगर आप बालों में अंडे और दही का मास्क लगाते हैं तो इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा, और बाल मजबूत व घने बनेंगे। इस मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार जरूर करें। यह दोमुंहे बालों से भी राहत दिलाएगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ