Hair Care Tips: बाल झड़ने की समस्या से आप सभी कभी न कभी परेशान रहे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बायोटिन इस समस्या में अहम भूमिका निभाता है। आजकल हर कोई लंबे, काले और घने बाल चाहता है। जिसके लिए लोग न जाने कितने नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक है बायोटिन। तो फिर आइए जानते हैं कि बायोटिन आखिर होता क्या है और यह हमारे बालों के लिए रामबाण कैसे साबित हो सकता है।
क्या होता है बायोटिन ?
बायोटिन एक विटामिन है, जिसे विटामिन B7 के नाम से भी जाना जाता है। ये आपके शरीर और खासकर बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही आपके बालों का टूटना भी काफी कम करता है।
विटामिन B7 से बालों को होने वाले फायदे
Image Source: Freepik
- केराटिन एक प्रोटीन है जो हमारे बालों, त्वचा और नाखूनों को स्वस्थ रखता है। बायोटिन (विटामिन B7) केराटिन को बढ़ाने में मदद करता है और बालों की मजबूती को बनाए रखता है, जिससे बालों का हेयर स्ट्रक्चर मेंटेन रहता है।
- विटामिन B7 हेयर वॉल्यूम में मदद करता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके बाल पतले हो रहे हैं, तो सबसे पहले आप गौर करें कि आप अच्छी मात्रा में विटामिन B7 ले रहे हैं या नहीं।
विटामिन B7 किसमें पाया जाता है?
Image Source: Freepik
- अंडे
- दूध
- पालक
- बाजरा
- नट्स
- बीज
- आलू
- कीवी
- एवोकाडो
- सोया
ज्यादा मात्रा में विटामिन B7 लेने के नुकसान
अगर आप ज्यादा मात्रा में बायोटिन का सेवन करते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है और साथ ही आपको इन परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है:
- विटामिन C के स्तर को कम कर देता है।
- स्किन ब्रेक आउट जैसी समस्या बढ़ा सकता है।
- ज्यादा मात्रा में बायोटिन पेट को खराब कर सकता है।
- ज्यादा बायोटिन से गुर्दे भी प्रभावित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Hair Care Tips in Winters: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं संतरे के छिलके, जानें कैसे करें यूज
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
47 mins agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines