Hair Care TIPS: टूटते-सफेद होते बालों से राहत दिलाएगा ये नुस्खा...हफ्ते में 2 बार अपनाएं, दूर होंगी ये बड़ी समस्याएं
Edited By Bhoopendra Rai

Hair Care TIPS benefits of applying aloe vera and amla in hair
Edited By Bhoopendra Rai

Hair Care TIPS benefits of applying aloe vera and amla in hair
Hair Care TIPS: गलत लाइफस्टाइल, उल्टा सीधा खानपान और प्रदूषण बालों की हालत खराब कर देता है। जिससे वह टूटने और सफेद होने लगते हैं। ऐसे में एलोवेरा और आंवला का जूस बालों से जुड़ी दर्जनों समस्याओं में रामबाण इलाज साबित हो सकता है। बालों से जुड़ी समस्याओं में आंवले का इस्तेमाल पिछले कई सालों से होता आया है। जबकि एलोवेरा भी त्वचा और बालों का खास ख्याल रखता है।
आंवला और एलोवेरा आपको टूटते बालों से निजात दिला सकते हैं। अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं या फिर उनकी चमक गायब हो गई है तो एलोवेरा और आंवला का यूज करें।
एलोवेरा बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह सिर की त्वचा से इंफेक्शन हटाता है। साथ ही स्कैल्प को नमी देता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीफंगल गुण बालों को मजबूत बनाते हैं। खास बात ये है कि एलोवेरा बालों को गहराई से रिपेयर करता है।
एलोवेरा के साथ ही आंवला भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। जो उन्हें जड़ से मजबूत बनाता है और उनका टूटना कम करता है। खास बात ये है कि आंवला बालों की ग्रोथ में भी हेल्फुल है। इसके उपयोग से सफेद बालों की समस्या खत्म होती है और वह मजबूत बनते हैं।
सबसे पहले एक कटोरा एलोवेरा का जेल लें।
फिर इसमें आधा कम आंवले का जूस मिलाएं।
इसे मिक्स करके बालों की जड़ों पर लगाएं।
इससे स्कैल्प पर हल्की मसाज भी करते रहें।
जब मिश्रण बच जाए तो इसको बालों पर लगा लें।
इसे करीब आधा घंटा बालों पर लगा रहने दें।
इसके बाद आप हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
रीठे या माइल्ड शैंपू का भी उपयोग कर सकते हैं।
मजबूत औल लंबे बालों के लिए आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। लिहाजा आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में बालों का टूटना कम हो जाएगा। साथ ही झड़ते बालों से निजात मिलेगी और हेयर शाइन भी बनेंगे।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: