Hair Care Tips: बालों को मजबूत रखने के लिए अंडा एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये बालों को मजबूत रखने के साथ-साथ लंबे, काले, खूबसूरत, हेल्दी और घना बनाए रखने में मदद करता है। कई बार हमारे बाल पॉल्यूशन और खराब लाइफस्टाइल के कारण कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। इसके लिए हम कई तरीके के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे बालों को और भी कमजोर कर देते हैं। इन सभी केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचने के लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए अंडा एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। अंडा आपके बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद कर सकता है, खास करके सर्दियों में यह बालों को गर्माहट देता है और घना बनता है। आइए जानते हैं कि अंडे का इस्तेमाल किन-किन तरीकों से किया जा सकता है।
जैतून के तेल और अंडा
अंडे में प्रोटीन, बायोटेक और फैटी एसिड होता है, जो आपके पतले बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। वहीं, जैतून का तेल आपके बालों की नमी को बनाए रखने में मदद करता है और स्कैल्प को हेल्दी रखता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक कटोरा में 1 अंडा ले इसमें 1 से 2 जैतून का तेल मिलाएं। आप चाहे तो इसमें 1 चम्मच शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और बालों में लगाएं। इसे 20 से 30 लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अंडा और एलोवेरा
एलोवेरा बालों की नमी बनाए रखने में मदद करता है और इसे लगाने से बाल मुलायम होते हैं। ऐसे में अगर आप इसमें अंडा मिलते हैं तो इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरे में 2 अंडे ले और इसमें एलोवेरा के पत्तों से उसके जैल को निकाल लें। अब इसमें दो चम्मच एलोवेरा जैल मिला लें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट रखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
प्लेन अंडे का करें इस्तेमाल
प्लेन अंडा यानी की अंडे में बिना कुछ मिलाए बिना भी अपने बालों पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपके बालों को मजबूती देता है। इसके लिए आप 1 से 2 अंडे को एक कटोरे में तोड़ लें और उसके वाइट और येलो पार्ट को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को सीधे अपने बालों पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक नींबू के रस को इस पेस्ट में मिला लें। इस हेयर मास्क को लगाने के बाद 20 से 25 मिनट तक लगा कर रखें और इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
3 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
7 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
9 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
22 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
23 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines