हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care Tips: सोते समय बाल खुले रखें या बांधकर? जानें कैसे करें अपने बालों की देखभाल

Hair Care Tips: रात को सोते समय भी बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप लापरवाही दिखते हैं, तो इससे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि सोते समय बालों को किस तरह रखना सही माना जाता है?

विज्ञापन
Hair Care Tips

Hair Care Tips: बालों की सही तरीके देखभाल के लिए हम अच्छे शैंपू, घरेलू नुस्खे और अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये भूल जाते हैं कि सोते समय भी हमारे बालों को देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप सोते समय बालों को सही तरीके से नहीं रखते हैं, तो बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। इसके कारण बालों का झड़ना बढ़ जाता है, बाल फ्रिजी हो जाते हैं और बालों के टेक्सचर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि बालों को खोलकर सोना चाहिए या फिर बांधकर सोना सही होता है। आइए जानते हैं आप आपने बालों की देखभाल कैसे कर सकते हैं।

सोते समय कैसे रखें अपने बाल

सोते समय आपके बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि जब आप सोते हैं तो आपकी बॉडी के साथ-साथ आपके हाल भी खींचते हैं। ऐसे में अगर आपके बाल छोटे हैं तो रात को सोते समय आप इसे खोलकर सो सकते हैं। वहीं, अगर आपके बाद लंबे और घने हैं तो आप इसकी लूज चोटी बनाकर सोएं। इससे बालों के झड़ने का खतरा कम रहता है।

ये भी पढ़ें- खाने में फ्रेश क्रीम को इन 3 तरीकों से करें शामिल, जानें घर पर बनाने की विधि

विज्ञापन

कैसे करें बालों की देखभाल

गीले बालों में कभी न सोएं- अगर रात को बाल धोते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि जब आप सोने जाएं तो आपके बाल गीले न हो, क्योंकि गीले बालों के टूटने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए सोने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह सुखा लें।

हेयर सीरम लगा कर सोएं- रात के समय बालों को उलझने से बचाने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके बाद सोते समय डैमेज नहीं होते हैं और लंबे समय तक मुलायम और मजबूत बने रहते हैं।

विज्ञापन

सही पिलो कवर का इस्तेमाल- सोते समय कई बार आपके बाल बुरी तरह से उलझ जाते हैं। ऐसे में आप इसके लिए सही पिलो कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योकि कई बार आपका पिलो कवर बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें- देर से उठने वाले लोगों का दिमाग होता है तेज! रिसर्च में आया सामने

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola