Hair Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, गलत खानपान और प्रदूषण के चलते बहुत से लोग कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या से जूझ रहे हैं। पहले जहां सफेद बाल उम्र बढ़ने की निशानी माने जाते थे, अब यह समस्या युवाओं में भी आम हो गई है। कुछ लोगों के केवल कुछ ही बाल सफेद होते हैं और कई ऐसे भी हैं जिनके तो पूरे बाल ही सफेद हो जाते हैं। सफेद बाल न सिर्फ आपको उम्र में बड़ा दिखाते हैं बल्कि लोगों के बीच आत्मविश्वास भी कम कर सकते हैं। इसके साथ ही लोगों की बातें भी सुननी पड़ती हैं। लेकिन अगर इस समस्या पर समय रहते ध्यान दिया जाए तो इसे रोका जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर सफेद बाल होने की असल वजहें क्या हैं और कैसे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
सफेद बाल होने की वजह
कम उम्र में बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हैं। जैसे कि शरीर में विटामिन B12 और आयरन की कमी, ज्यादा तनाव लेना, नींद पूरी न होना, धूम्रपान, अत्यधिक प्रोसेस्ड या केमिकल युक्त खाना खाना, हार्मोनल असंतुलन। इसके अलावा हानिकारक शैंपू और हेयर डाई का बार-बार इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचाता है और उनकी असल रंगत छीन लेता है। समय रहते इन कारणों को समझकर सही उपाय किए जाएं, तो बालों की सफेदी को काफी हद तक रोका जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीके जो आपको सफेद बालों से छुटकारा दिला सकते हैं।
अंदर से पोषण दें
बालों को काला और मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर के अंदर से पोषण देना बहुत जरूरी होता है। अपने खाने में विटामिन B12, आयरन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करें। जैसे हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, अंडे, दूध। यह आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में मदद करेंगे।
तनाव को करें दूर
आजकल के लोग हर छोटी-छोटी चीज में बहुत जल्दी तनाव ले लेते हैं, जिसका न सिर्फ उनकी मानसिकता पर खराब प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह बालों को भी काफी नुकसान पहुंचाता है। अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो इससे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। कोशिश करें रोजाना मेडिटेशन, योग और गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करें। ऐसा करने से तनाव नियंत्रित होता है और बालों की उम्र बढ़ती है।
प्राकृतिक तेलों से मालिश
नारियल तेल, आंवला तेल, बादाम तेल या भृंगराज तेल से नियमित रूप से स्कैल्प की मालिश करें। इससे जड़ों तक पोषण पहुंचाता है और रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ सुधरती है और समय से पहले सफेदी रुकती है।
केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स से बचें
ज्यादा तेज या रासायनिक शैंपू, हेयर डाई और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करने से मेलेनिन खत्म हो सकता है, जिससे बाल जल्दी सफेद होते हैं। इसके साथ ही ज्यादा हार्श प्रोडक्ट्स बालों में इस्तेमाल करने से बालों का प्राकृतिक पोषण भी खत्म होने लगता है। तो कोशिश करें हमेशा माइल्ड और नेचुरल शैंपू का उपयोग करें।
हर्बल उत्पाद अपनाएं
आंवला, शिकाकाई, रीठा, ब्राह्मी और भृंगराज जैसे हर्ब्स बालों की रंगत बनाए रखने में बेहद फायदेमंद हैं। ये प्राकृतिक जड़ी-बूटियां बालों के लिए काफी अच्छी होती हैं। इनसे बने हेयर पैक या हर्बल शैंपू का उपयोग करने से बाल काले, घने और मजबूत बने रहते हैं और सफेद होने की प्रक्रिया धीमी होती है।
ये भी पढ़ें- ये हैं भारत में बिकने वाले सबसे महंगे आम, शाही स्वाद और मिठास…
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
9 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
23 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines