Hair Loss Home Remedy: आजकल बालों का झड़ना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है. कई लोग इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों, महंगे तेलों और उपचारों का सहारा लेते हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक फायदे नजर नहीं आते हैं. अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़ दें, क्योंकि एक खास प्राकृतिक ड्रिंक की मदद से आप अपने बालों का झड़ना कम कर सकते हैं और उन्हें अंदर से मजबूत बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस ड्रिंक के फायदे और इसका सही तरीका.
इस नेचुरल ड्रिंक का करें सेवन | Natural Drink or Hair Loss
इस तरह बनाएं नेचुरल ड्रिंक
अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल सुंदर और घने हो जाएं साथ ही बालों का झड़ना कम हो जाए तो आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. जिसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी. जैसे कि गरम पानी, शुद्ध घी, केसर और अश्वगंधा पाउडर. इस ड्रिंक को रेडी करने के लिए आप सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी लें. इसके बाद आप पानी में घी और केसर साथ ही एक छोटा चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालकर मिलाएं. बस इस तरह से आप इस ड्रिंक का रोजाना एक समय सेवन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Christmas Trip: क्रिसमस पर मिल रहा है परफेक्ट लॉन्ग वीकेंड, सिर्फ 1 छुट्टी लेकर ऐसे करें ट्रिप प्लान
इस नेचुरल ड्रिंक के फायदे | Benefits of This Natural Drink
घी, केसर और अश्वगंधा जैसे आयुर्वेदिक तत्व बालों और शरीर दोनों के लिए लाभकारी माने जाते हैं. नियमित रूप से इस ड्रिंक का सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो कुल मिलाकर आपकी हेल्थ को सपोर्ट करते हैं. अश्वगंधा तनाव को कम करने में मदद कर सकती है, जिससे हेयर फॉल कम होने में अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सकता है, वहीं घी शरीर को हेल्दी फैट्स और पोषण प्रदान करता है. केसर परंपरागत रूप से एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, जो समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहयोग कर सकता है. ध्यान रखें कि यह एक घरेलू उपाय है, और नतीजे हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. यदि आपको किसी भी सामग्री से एलर्जी हो या कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
2 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
6 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines