Gurugram: अगर आप हरियाणा के गुरुग्राम में रहते हैं, तो आपके लिए एर बड़ी खुशखबरी है। ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए स्काई एयर कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। यह कंपनी रोजमर्रा की जरूरी चीजों को डिलीवर करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए एक खास ड्रोन हब बनाया गया है। मेडिकल, आईटी और इंडस्ट्रियल हब के लिए मशहूर गुरुग्राम में अब लोगों को उनकी जरूरी चीजें उनके घर तक ड्रोन से पहुंचाई जाएंगी। स्काई एयर मोबिलिटी के सीईओ और संस्थापक अंकित कुमार ने जोश टॉक्स में भारत में ड्रोन डिलीवरी के लिए अपने बड़े विजन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि कैसे स्काई एयर लॉजिस्टिक्स को बदल रहा है और डिलीवरी को तेज और अधिक कुशल बना रहा है।
70 से ज्यादा सोसाइटियों में ड्रोन डिलीवरी शुरू
ड्रोन डिलीवरी से लोगों को अब ट्रैफिक जाम की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे मिनटों में अपना ऑर्डर प्राप्त कर सकेंगे। स्काई एयर के संस्थापक अंकित कुमार ने बताया कि ये तकनीक न केवल लोगों की जरूरतों को पूरा करेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। उन्होंने आगे बताया कि उनकी कंपनी सिर्फ 7 मिनट में ऑर्डर डिलीवर कर सकती है। गुरुग्राम में 70 से ज्यादा सोसायटियों में ये सेवा शुरू हो चुकी है, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- 50 की उम्र में वजन कम करने के लिए डाइट में लें ये चीज, एक्सरसाइज पर भी दें ध्यान
जल्द ही पूरे एनसीआर में होगा उपलब्ध
अब तक ड्रोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से मेडिकल डिलीवरी के लिए किया जाता था। लेकिन अब इनका इस्तेमाल लोगों तक रोजमर्रा की जरूरी चीजें पहुँचाने के लिए भी किया जाएगा। कंपनी जल्द ही इस सेवा को एनसीआर और दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित करने का प्लान बना रही है। इस तकनीक से लोगों को शहर भर में तेज और अधिक सुविधाजनक डिलीवरी का फायदा मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें- डोपामाइन क्या है और क्यों लगती है इसकी लत? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
11 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
15 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
19 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
22 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines