अब ड्रोन से मिनटों में दरवाजे पर होगी फूड डिलीवरी, गुरुग्राम में ये कंपनी देगी सुविधा

Gurugram: अगर आप भी गुरुग्राम शहर में रहते हैं, तो आपके भी दरवाजे पर ड्रोन से मिनटों में डिलीवरी पहुंच जाएगी। ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए स्काई एयर कंपनी ने ये कदम उठाया है, ताकि समय पर आपको आपका सामान मिल सके।

Gurugram

Gurugram

Gurugram: अगर आप हरियाणा के गुरुग्राम में रहते हैं, तो आपके लिए एर बड़ी खुशखबरी है। ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए स्काई एयर कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। यह कंपनी रोजमर्रा की जरूरी चीजों को डिलीवर करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए एक खास ड्रोन हब बनाया गया है। मेडिकल, आईटी और इंडस्ट्रियल हब के लिए मशहूर गुरुग्राम में अब लोगों को उनकी जरूरी चीजें उनके घर तक ड्रोन से पहुंचाई जाएंगी। स्काई एयर मोबिलिटी के सीईओ और संस्थापक अंकित कुमार ने जोश टॉक्स में भारत में ड्रोन डिलीवरी के लिए अपने बड़े विजन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि कैसे स्काई एयर लॉजिस्टिक्स को बदल रहा है और डिलीवरी को तेज और अधिक कुशल बना रहा है।

विज्ञापन

70 से ज्यादा सोसाइटियों में ड्रोन डिलीवरी शुरू

ड्रोन डिलीवरी से लोगों को अब ट्रैफिक जाम की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे मिनटों में अपना ऑर्डर प्राप्त कर सकेंगे। स्काई एयर के संस्थापक अंकित कुमार ने बताया कि ये तकनीक न केवल लोगों की जरूरतों को पूरा करेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। उन्होंने आगे बताया कि उनकी कंपनी सिर्फ 7 मिनट में ऑर्डर डिलीवर कर सकती है। गुरुग्राम में 70 से ज्यादा सोसायटियों में ये सेवा शुरू हो चुकी है, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पूरे एनसीआर में होगा उपलब्ध

अब तक ड्रोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से मेडिकल डिलीवरी के लिए किया जाता था। लेकिन अब इनका इस्तेमाल लोगों तक रोजमर्रा की जरूरी चीजें पहुँचाने के लिए भी किया जाएगा। कंपनी जल्द ही इस सेवा को एनसीआर और दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित करने का प्लान बना रही है। इस तकनीक से लोगों को शहर भर में तेज और अधिक सुविधाजनक डिलीवरी का फायदा मिलने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ