Gulkand Gujiya Recipe: होली पर ट्राई करें गुलकंद की गुजियां, जानें रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Gulkand Gujiya Recipe: होली के त्योहार पर खासतौर से गुजिया बनाई जाती है। ज्यादातर घरों में कई तरह के पकवान पहले से बनाकर तैयार कर लिए जाते हैं जिनमें गुजिया भी शामिल होती है। कचौड़ी-पापड़ के अलावा गुजिया को भी कई घरों में बनाया जाता है। इस होली अगर आप स्पेशल गुजिया रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो गुलकंद गुजिया की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आइए गुलकंद गुजिया रेसिपी बनाने की विधि जानते हैं।
गुजिया बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटे को अच्छे गूंद लेना है। इसके बाद गूंदे हुए आटे को करीब 20 मिनट के लिए ढक्कर छोड़ दें।
दूसरी ओर गुजिया के लिए फिलिंग तैयार कर लें। इसके गैस पर एक कढ़ाही रखें। इसमें मावे को अच्छी तरह से पका लें। जब इसका रंग बदलकर हल्का भूरा होने लगे तो समझ ले ये तैयार हो गया है। गैस को बंद कर दें। इसके बाद सौंफ, गुलकंद, नारियल और मावा को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
इसके बाद गूंदा हुआ आटा लें और उसे एक बार फिर से गूंद लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तैयार कर लें। इसके बाद पूड़ी के आकार में लोइयों को बेल लें। इसे अब गुजिया वाले सांचे में रखें और इसमें तैयार की गई फिलिंग्स को भरें।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीज…सोते-सोते गायब होंगे मुंहासे और धब्बे, आएगा सुपर निखार
इसके बाद सांचे को बंद करके किनारों को अच्छे सील कर दें। इसे ध्यान से करें जिससे गुजिया तलते समय फटे नहीं। इस तरह से सभी गुजिया तैयार कर लें और इन्हें किसी कपड़े की मदद से ढक्कते भी रहें।
इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें तेल को अच्छे से गर्म कर लें। अब सभी गुजिया को डालकर सुनहरे रंग होने तक पका लें। इस तरह से गुलकंद की गुजिया बनकर तैयार हो जाएंगी। आप किसी एयर टाइट कंटेंनर में गुजिया को स्टोर कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: