Guillain Barre Syndrome: पनीर, चीज और चावल खाने से हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

Guillain Barre Syndrome: गिलियन-बैरे सिंड्रोम तेजी से फैलती हुई नजर आ रही है। बताया ये भी जा रहा है कि इस बीमारी के कारण एक की मौत भी हो गई। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Guillain Barre Syndrome

Guillain Barre Syndrome

क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट

एम्स दिल्ली की एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलॉजी डॉ. प्रियंका सेहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें इस बीमारी का एक प्रमुख कारण बैक्टीरिया सी जेजुरी के कारण गैस्ट्रोएंटेराइटिस है। वैसे तो इसके कई अन्य कारण भी हैं, लेकिन ये एक ऐसा कारण है जिसके बारे में आप सभी को पता होना चाहिए, क्योंकि यह एक ऐसी वजह है जिससे हम बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप बाहर का खाना और गंदा पानी न पिएं खास करके अपनी डाइट में चीज, पनीर और चावल जैसी चीजों  को शामिल न करें। डॉक्टर ने बताया कि अपनी इम्यून सिस्टम का खास ख्याल रखें। सात ही ये भी ध्यान रखें कि इस बीमारी का 2 सप्ताह के भीतर इलाज किया जाता है।

कैसे खतरनाक हैं ये चीजें

पनीर, चावल और पनीर में बैक्टीरिया पनपने की संभावना ज्यादा होती है, क्योंकि इनमें नमी की मात्रा ज्यादा होती है और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन फिर भी बैक्टीरिया पनने का खतरा ज्यादा रहता है। पनीर और पनीर डेयरी प्रोडक्ट हैं, इसलिए अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो इनमें लिस्टेरिया, साल्मोनेला और ई. कोली होने की संभावना होती है। पके हुए चावल में बेसिलस सेरेस हो सकता है, जो रूम के तापमान पर रखे जाने पर बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं। ये फूड 40°F-140°F या 4°C-60°C में बहुत ही सेंसिटिव होते हैं जहां बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। इन्हें आप फ्रिज में रख सकते हैं। इससे बीमारी का खतरा कम होता है और आप इसका सेवन कर सकते हैं।

गिलियन-बैरे सिंड्रोम के संकेत

1. हाथों और पैरों में सुन्नता

2. हाथों और पैरों में झुनझुनी

3. मांसपेशियों में कमजोरी

4. चेहरे, आंख, छाती, और अंगों की मांसपेशियों का पैरालिसिस

6. छाती की मांसपेशियों के पैरालिसिस से सांस लेने में समस्या

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ