Vitamin C: विटामिन-सी शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए भी जरूरी होता है। ये हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। यही नहीं बल्कि विटामिन सी आपका इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। विटामिन-सी की कमी से हड्डियों और जोड़ों में दर्द, थकान, डिप्रेशन आदी जैसी समस्या हो सकती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग संतरे या नींबू का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाबी अमरूद के सबसे ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।
किसमें ज्यादा विटामिन-सी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, पुरुषों को एक दिन में 90 मिलीग्राम और महिला को 75 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। गुलाबी अमरूद के सिर्फ 100 मिलीग्राम फल में 222 मिलीग्राम विटामिन-सी की मात्रा होती है। जबकि संतरे में 70 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। कई अन्य नेचुरल सोर्स भी हैं जिनमें संतरे की तुलना में अधिक विटामिन-सी पाया जाता है।
ये भी पढ़ें- रोज सुबह करें संधि मुद्रा, जोड़ों के दर्द से लेकर आर्थराइटिस तक रहेगा दूर
अमरूद खाने के फायदे
गुलाबी अमरूद में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इस फल में फोलेट, विटामिन ए और लाइकोपीन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने मदद करते हैं। फोलेट, एक बी-कॉम्प्लेक्स यौगिक, कोशिका को बढ़ावा देते हैं। अमरूद में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको गई गंभीर बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करते हैं, खासकर के पेट से जुड़ी बीमारियां।
संतरे खाने के फायदे
संतरे कई पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन सी का भी एक अच्छा सोर्स माना जाता है। हालांकि, बहुत से अन्य फलों और सब्जियों में विटामिन सी की मात्रा संतरे के बराबर या उससे ज्यादा होती है। विटामिन-सी के अलावा संतरे कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन बी1 सहित अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरा फाइबर का भी एक अच्छा सोर्स माना जाता है। डॉक्टर ज्यादातर संतरे के जूस के जगह साबुत फल को खाने की सलाह देते हैं। इसमें बीटा-क्रिप्टो सैंथिनी होता है। ये शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है।
किस समय खाएं संतरा
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार संतरे का जूस या फल सुबह और रात में कभी न खाएं। इस फल को आप दोपहर के समय खा सकते हैं। संतरा एक खट्टा फल है, इसमें विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही जब भी संतरा खाएं तो खाना खाने के बीच में गैप जरूर रखें।
किस समय खाएं अमरूद
अमरूद खाने का सबसे अच्छा समय नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच का होता है। सुबह नाश्ते के दो घंटे बाद और लंच से 1 या 2 घंटे पहले आप अमरूद खा सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि इसे शाम के टाइम कभी न खाएं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 hr agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
4 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
8 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines