हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ब्रश करने से पहले चबाएं ये खास पत्ता, दांतों से लेकर पेट तक को मिलेगा फायदा

अगर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए सुबह ब्रश करने से पहले अमरूद के पत्ते को चबाना आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। अगर आप हफ्ते में 3 बार अमरूद की कुछ पत्तियों को चबाकर खाते हैं, तो इससे कई बीमारियों का इलाज हो सकता है।

विज्ञापन
Guava Leaves Benefits

अमरूद खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके पत्ते को चबाकर खाने से एक नहीं, कई सारे फायदे हो सकते हैं। अगर आप हफ्ते में 3 बार अमरूद की कुछ पत्तियों को चबाकर खाते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अमरूद की पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अमरूद का पत्ता विटामिन सी का सबसे बेहतर सोर्स माना जाता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। इसे खाने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इसे सुबह ब्रश करने से पहले खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

क्या कहती हैं डाइटीशियन? 

कंसल्टेंट डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा कहती हैं कि अमरूद के पत्ते कई विटामिन और बायोएक्टिव से भरपूर होते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इसमें लगभग 103 मिलीग्राम अमरूद के पत्ते में प्रति 100 ग्राम विटामिन-सी मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर में विटामिन-बी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। विटामिन के अलावा, अमरूद के पत्ते कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों का एक अच्छा सोर्स हैं। इसके पत्ते में क्वेरसेटिन, कैटेचिन और गैलिक एसिड जैसे पॉलीफेनोलिक से भरपूर होते हैं, जो अपने मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं और ये ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विज्ञापन

दांतों के लिए फायदेमंद

अगर आप सुबह ब्रश करने से पहले अमरूद की पत्ते चबाते हैं, तो मुंह में मौजूद खराब बैक्टीरिया कम हो जाते हैं, जिससे मुंह से आने वाली बदबू कम होती है और सांस की दुर्गंध को नेचुरल तरीके से कम करता है। ये दांतों को क्लीन करने के साथ मसूड़ों की सूजन और दांतों के दर्द से भी राहत दिलाता है।

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम

अमरूद की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जिसके कारण आप लंबे समय तक हेल्दी बने रहते हैं। ये हार्ट की बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। अमरूद की पत्तियों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

वजन रहता है कंट्रोल

अमरूद की पत्ते खाने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में अगर आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर में जमा फैट काफी तेजी से बर्न होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अमरूद की पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती हैं, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर का अचानक बढ़ना रुक सकता है। ये पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके साथ ही आप हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बच सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola